घटना के जमा हुई भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मासूम भागवत का शव गाड़ी मे लेकर आरोपी हिमाशु पहले मेरठ रोड पर गया। इसके बाद कैराना होते हुए दिल्ली और फिर पानीपत आया। यहां पहुंचने से पहले पुलिस उसकी मोबाइल लोकेशन सर्विलांस पर लगा चुकी थी।
आरोपी भी यह भांप चुका था कि वह पुलिस द्वारा ट्रेस किया जा चुका है। इसलिए उसने सबूत नष्ट करने के लिए पेट्रोल खरीदा और जंगल में गाड़ी खड़ी कर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।