फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली डबल मर्डर: पिता-पुत्र की अर्थी उठी तो बेटी हुई बेहोश, बेटे और पति के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोई पत्नी, देखें तस्वीरें

Fri, 08 Apr 2022 05:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
शामली डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की यू सैनिक कॉलोनी में पिता और पुत्र के शव पहुंचे तो कोहराम मच गया। वहीं परिजनों की हालत देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। भूपेंद्र की पत्नी दुर्गेश और मां सुरेश का रो-रोकर बुरा हाल था। जैसे ही पिता-पुत्र की अर्थी उठी तो बेटी शगुन बेहोश हो गई। इसके बाद गमगीन माहौल में पिता-पुत्र का कंकरखेड़ा के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

मूल रूप से जिले के छुर गांव निवासी और इन दिनों मेरठ की न्यू सैनिक कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र और उनके बेटे अर्जुन की बुधवार को शामली के सल्फा गांव में यूपी पुलिस के सिपाही ने हत्या कर दी थी। बुधवार से ही रिश्तेदार और कॉलोनी के लोग पीड़ित परिवार को सात्वंना देने के लिए आ रहे थे। गुरुवार को जैसे ही शव न्यू सैनिक कॉलोनी में पहुंचे तो जनसैलाब उमड़ गया। हर किसी की आंखें नम हो गईं। बड़े-बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे सभी के आंसू निकल रहे थे। देखते ही देखते मां सुरेश की हालत बिगड़ गई। भूपेंद्र की पत्नी दुर्गेश बेटे और पति के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ी। इस दौरान कुछ बुजुर्गों ने महिलाओं को शांत किया। भूपेंद्र के भतीजे शेखर ने दोनों के शवों को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

2 of 6
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
जिसकी करते थे इज्जत, उसने उजाड़ दिया घर
भूपेंद्र के घर पर सुबह से ही लोगों का सात्वंना देने के लिए आना-जाना था। भूपेंद्र की पत्नी दुर्गेश बार-बार आने-जाने वाले लोगों से कह रहीं थीं, कि जिसका हम सम्मान करते थे। उसने इस तरह हमारा घर उजाड़ दिया। पूरा जीवन हमारा आरोपी सिपाही विक्रांत ने बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
छुर में सन्नाटा, पिता-पुत्र की हत्या से गम
शामली में पिता पुत्र की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव छुर में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण गुरुवार सुबह ही कंकरखेड़ा स्थित भूपेंद्र के घर न्यू सैनिक कॉलोनी में पहुंच गए।

4 of 6
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने बताया कि भूपेंद्र के परिवार वालों ने बताया कि भूपेंद्र के पिता तीन भाई थे। तीनों करीब 15 वर्ष पूर्व गांव से घर व जंगल की जमीन बेचने के बाद मेरठ जाकर रहने लगे। भूपेंद्र के ताऊ उदयवीर यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा हैं। उदयवीर का बेटा बबलू बीएसएफ में कमांडेंट है। भूपेंद्र के पिता बिजेंद्र के बड़े भाई अलबेल सिंह बैंक से सेवानिवृत्त हुए है।
विज्ञापन

5 of 6
दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
भूपेंद्र के पिता बिजेंद्र की दो शादियां हुईं थी। पहली पत्नी को एक बेटा टिंकू हुआ। दूसरी पत्नी से भूपेंद्र थे। भूपेंद्र के पिता बिजेंद्र भी दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। पहले से दो बड़े भाइयों के सरकारी नौकरी करने की वजह से बिजेंद्र ने खेतीबाड़ी करने के लिए दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शामली में हत्या - फोटो : amar ujala
कबड्डी का खिलाड़ी था अर्जुन तालियान
अर्जुन तालियान के दोस्त सागर ने बताया कि अर्जुन कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी था। उसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया और मेडल भी जीते हैं। सागर ने उसके द्वारा जीते हुए मेडल दिखाते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही दर्दनाक हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें