फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीन हमला मामले में बड़ा खुलासा: हथियार सप्लायरों से जुड़ा था अनिल बालियान, प्रोफेसर आरती भटेले की अग्रिम जमानत खारिज, खौफनाक थी वारदात

Fri, 08 Apr 2022 04:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
तीन आरोपी गिरफ्तार और प्रोफेसर आरती भटेले का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी के डीन डॉ. राजबीर सिंह पर जानलेवा हमला कराने वाले मुख्य आरोपी अनिल बालियान का वेस्ट यूपी के हथियार के सप्लायरों से कनेक्शन मिला है। अनिल बालियान के दोस्त अनिल उर्फ पिंटू को शामली में एके-47 और 1300 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद वेस्ट यूपी के बड़े बदमाशों के नाम पुलिस की जांच में सामने आए है। वहीं इस मामले में महिला प्रोफेसर आरती भटेले की अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई है।

मूलरूप से सिसौली, मुजफ्फरनगर निवासी बिल्डर अनिल बालियान कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एंकलेव में रहता है। अनिल बालियान ने प्रोफेसर आरती भटेले के साथ मिलकर डीन पर 11 मार्च को उधमसिंह के शूटर आशु चढड़ा व नदीम से हमला कराया था। मंगलवार को शामली में अनिल बालियान के साथी अनिल उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया गया, जिससे एके-47 के साथ कारतूस बरामद हुए थे।
विज्ञापन

2 of 6
डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह व जानलेवा हमले के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शामली पुलिस की पूछताछ में अनिल उर्फ पिंटू ने बताया कि अनिल बालियान ने उसको एके-47 दी थी। इस मामले में मेरठ पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि अनिल बालियान शातिर अपराधी है और वेस्ट यूपी के शातिर अपराधी संजीव उर्फ जीवा समेत दर्जनों बदमाशों से उसके संबंध है। एके-47 भी अनिल ने कुख्यात संजीव उर्फ जीवा से खरीदी। अनिल को विदेशी हथियार रखने और बेचने का शौक है। वेस्ट यूपी के कई हथियार सप्लायरों से अनिल की दोस्ती है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रोफेसर अरती भटेले। - फोटो : amar ujala
वसीम उर्फ पिस्टल से भी निकली दोस्ती 
पुलिस के मुताबिक बुधवार को दिल्ली स्पेशल सेल ने लिसाड़ीगेट से अवैध हथियार सप्लायर वसीम उर्फ पिस्टल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में वसीम ने भी अनिल बालियान को विदेशी हथियार बेचने की बात कहीं है। पुलिस की जांच में वसीम के अलावा कई हथियार सप्लायरों का नाम जांच में सामने आया है और उसका कनेक्शन अनिल बालियान से मिला है।

4 of 6
मेरठ में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। - फोटो : amar ujala
अनिल को रिमांड पर लेगी मेरठ पुलिस 
अनिल के कारनामे उजागर होने के बाद मेरठ पुलिस ने अनिल बालियान को रिमांड पर लेने की तैयारी कर दी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि शामली में अनिल बालियान का साथी गिरफ्तार हुआ है। जिसके बाद से डीन के हमले के आरोपी अनिल बालियान की कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर जानकारी जुटाएगी। अनिल के किन-किन बदमाशों और सप्लायरों से संबंध हैं, इसकी जांच होगी।
विज्ञापन

5 of 6
एसएसपी ने किया खुलासा। - फोटो : amar ujala
डीन पर हमला: महिला प्रोफेसर की अग्रिम जमानत खारिज
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर आरती भटेले की अग्रिम जमानत गुरुवार को खारिज कर दी गई है। पुलिस भटेले की गिरफ्तारी के लिए वारंट लेने की तैयारी में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हथियार बरामद। - फोटो : amar ujala
पुलिस का दावा है कि डीन वेटनरी राजवीर पर प्रोफेसर डॉ. आरती भटेले ने अपने प्रेमी बिल्डर अनिल बालियान के साथ मिलकर हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने शामली से हाल ही में एक बदमाश पकड़ा है, जिससे एके 47 बरामद की गई है। शामली एसएसपी ने दावा किया है कि इसी एके-47 से डीन की हत्या की योजना थी लेकिन, बाद में प्लान बदल दिया गया। कृषि विश्वविद्यालय ने प्रो. आरती भटेले को निलंबित कर दिया था। डॉ. आरती भटेले ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी डाल रखी थी। पहले सुनवाई के लिए 31 मार्च लगी, फिर बाद में सात अप्रैल को सुनवाई होनी थी। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने दावा किया कि प्रोफेसर भटेले को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें