औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त।
- फोटो : amar ujala
बिल्वेश्वरनाथ मंदिर में बाबा का श्रृंगार
सदर स्थित रामायण कालीन बिल्वेश्वरनाथ में भी पुजारियों के द्वारा बाबा का भव्य श्रृंगार किया। सूर्योदय के साथ भक्तों द्वारा जलाभिषेक आरंभ किया गया। दिल्ली रोड स्थित नागेश्वर मंदिर, केसरगंज स्थित शिव मंदिर, नगर निगम स्थित झारखंडी महादेव मंदिर, कल्याण नगर स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर, राजराजेश्वरी मंदिर सहित बुढ़ाना गेट आदि क्षेत्रों के शिवालयों में भक्त भव्य सजावट की गई।