यूक्रेन में फंसे मेरठ के स्नेहाशीष ने पिता संतु को फोन कर बताया कि वह जिस अपॉर्टमेंट में है, उसके चारों तरफ धमाकों की आवाज आ रही है। शहर बंद है और खाने के लिए उसके पास सिर्फ ब्रेड बची है। स्नेह ने यूक्रेन में हो रहे बम धमाकों की वीडियो भेजते हुए कहा पापा देखो हमारे सामने ही बम फट रहे हैं।
मेरठ के कई एमबीबीएस छात्र यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे हैं। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले और इन दिनों रोहटा रोड के सरस्वती विहार निवासी स्नेहाशीष भी इवानो फ्रांकविस्क ओबसालटा यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कर रहे हैं। स्नेहाशीष के पिता संतु सेना से सेवानिवृत्त हैं।