फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक की गरिमा तार-तार... सदन में घुसकर पथराव, नगरायुक्त पर फेंकी चूड़ियां, देखें तस्वीरें

Wed, 28 Aug 2019 01:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नगर निगम की बोर्ड बैठक में सदन की गरिमा तार-तार हो गई। सफाई, पानी, विकास की समस्या लेकर टाउन हॉल पहुंचीं महिलाओं ने बैठक के दौरान सदन में घुसकर पथराव कर दिया। मंच पर रखी टेबल पलटने की कोशिश की। कर्मचारी और पार्षद भी आमने-सामने आ गए। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 8
नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
वहीं पार्षदों ने स्वास्थ्य लिपिक समेत दो कर्मचारियों पर गालीगलौज का आरोप लगाते हुए निलंबन की मांग की, जिस पर महापौर ने भी सहमति जताई। पौने चार घंटे तक हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार रोकनी पड़ी। महिला पार्षदों ने नगर आयुक्त पर चूड़ियां तक फेंकीं। हंगामे की भेंट चढ़ी बोर्ड बैठक को स्थगित करते हुए महापौर ने दो सितंबर को पुन: बैठक बुलाने की बात कही।

यह भी पढ़ें: मेरठ: निगम की बोर्ड बैठक में जबरदस्त हंगामा, पार्षद ने सदन में की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

3 of 8
नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
जन समस्याओं पर चर्चा के लिए महापौर सुनीता वर्मा ने मंगलवार को टाउन हॉल के तिलक भवन में बोर्ड बैठक बुलाई थी। वंदे मातरम के साथ बैठक शुरू हुई। नगरायुक्त अरविंद कुमार चौरसिया की यह पहली बोर्ड बैठक थी।

4 of 8
मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला
वहीं समस्याएं लेकर पहुंची महिलाओं ने बोर्ड बैठक में मौजूद मेयर व पार्षदों से मिलकर अपनी समस्या का समाधान कराने की मांग की। जब महिलाएं सदन में प्रवेश कर गईं, तो कुछ पार्षदों ने कह दिया कि ये कर्मचारियों के बहकावे में अंदर आ गई हैं। इस पर हंगामा हो गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ: निगम की बोर्ड बैठक में भिड़े भाजपा-बसपा पार्षद, वंदे मातरम से गूंजा सदन
विज्ञापन

5 of 8
नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
पार्षदों ने आरोप लगाया कि सदन में मौजूद स्वास्थ्य लिपिक राजेश व लिपिक हरबीर ने उन्हें गाली दी है, दोनों को निलंबित किया जाए। महापौर ने भी पार्षदों की बात का समर्थन किया।
विज्ञापन

6 of 8
नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
नगरायुक्त ने कहा कि किसी भी कीमत पर निलंबन नहीं होगा। इस पर पार्षद भड़क गए। भाजपा पार्षद दल नेता विपिन जिंदल ने नगरायुक्त वापस जाओ के नारे लगाए और 12 घंटे में ट्रांसफर कराने की चेतावनी दे डाली। बाद में हंगामा बढ़ने पर नगरायुक्त ने दोनों लिपिकों को सीट से हटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

7 of 8
नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
नगरायुक्त पार्षद और कर्मचारियों को एकसमान बताकर सामंजस्य बनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन इससे पार्षद संतुष्ट नहीं हुए। पार्षदों ने सरकार के आदेशानुसार सभी लिपिक के पटल परिवर्तन की मांग कर दी।
विज्ञापन

8 of 8
नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मैं आज की घटना से बहुत व्यथित हूं। पूरे घटनाक्रम को देखकर लगता है कि यह सब प्रायोजित था। मेरा अपमान करने की नीयत से हंगामा और नारेबाजी की गई। आज मैं शहर के लिए दूसरे विभागों से भी कई प्रस्ताव बनाकर लाया था। - अरविंद कुमार चौरसिया, नगरायुक्त

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें