फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल ट्रायल में दिखेगा घुड़सवारी का रोमांच, आरवीसी मेरठ में शुरु हुए ट्रायल

Tue, 27 Aug 2019 05:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
इंटरनेशनल ट्रायल के लिए पहुंचे घोड़े - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में मंगलवार से एशियन कांटीनेंटल चैंपियनशिप-2019 के ट्रायल शुरू हुए। सोमवार को इक्वेस्ट्रियन पार्क में घोड़ों की जांच की गई। इसके अलावा बेलारुस से बतौर ज्यूरी नतालिया रुबास्को आरवीसी पहुंच गए हैं। ज्यूरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने जा रहे सीसीआई मानकों के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन

2 of 5
इंटरनेशनल ट्रायल के लिए पहुंचे घोड़े - फोटो : अमर उजाला
29 अगस्त तक होने वाले ट्रायल में सिविलयंस और सेना के जवान हिस्सा लेंगे। थाइलैंड में होने जा रही चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर राइडर ओलंपिक क्वालीफायर का टिकट पक्का करेंगे। एशियन गेम्स में रजत पदक पर कब्जा जमाने के बाद भारतीय घुड़सवारी टीम से काफी उम्मीदें हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदें रिमाउंट वेटनरी कोर के मेरठ राइडर्स से हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
इंटरनेशनल ट्रायल के लिए पहुंचे घोड़े - फोटो : अमर उजाला
आरवीसी में अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें सीसीआई वन-स्टार इंट्रो, सीसीआई टू-स्टार स्मॉल, सीसीआई टू-स्टार लांग शामिल हैं। 

 

4 of 5
इंटरनेशनल ट्रायल के लिए पहुंचे घोड़े - फोटो : अमर उजाला
ट्रायल में शो जंपिंग, जंपिंग, क्रास कंट्री शामिल हैं। घुड़सवारी की अंतरराष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ इक्वेस्टर थाईलैंड के पटाया में दिसंबर में एशियन कंटीनेंटल चैंपियनशिप-2019 आयोजित करेगी। इसमें भाग लेेने के लिए घुड़सवार ट्रायल में भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंटरनेशनल ट्रायल के लिए पहुंचे घोड़े - फोटो : अमर उजाला
पहला ट्रायल जयपुर में हो चुका है। दूसरा 25 से 29 अगस्त और तीसरा ट्रायल 14 से 25 सितंबर तक मेरठ कैंट स्थित आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के इक्वेट्रियन फील्ड में आयोजित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें