मेरठ के शास्त्रीनगर में प्रदीप की हत्या कर फरार हुए आरोपियों की एसओजी टीम की जागृति विहार एक्सटेंशन के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी को एसओजी टीम ने धर दबोचा, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
अभी तक पुलिस पूछताछ में हत्या के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। प्रदीप की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी ही पत्नी ने ही डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई थी। प्रदीप शर्मा के पिता देवेंद्र शर्मा ने पुत्रवधू नीतू पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया था। पुलिस की पूछताछ में नीतू ने दो शूटर समीर निवासी गेसूपुर भावनपुर और मनीष शर्मा निवासी किठौर का नाम पुलिस को बताया। दोनों आरोपियों की गुरुवार सुबह एसओजी ने घेराबंदी कर ली। जिसमें एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। आगे विस्तार से पढ़ें वारदात की कहानी: -