मृतक के पिता
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को प्रदीप नीतू से मिलने के लिए ड्राइवर भीष्म के साथ कार से शास्त्रीनगर पहुंचे थे। तभी घात लगाए दो बदमाशों ने हमला बोल दिया। एक बदमाश बाइक स्टार्ट किए खड़ा था, जबकि दूसरे ने गोली चलाई। प्रदीप को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी नीतू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।