फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नौकरी से हटाने की सूचना मिलते ही महिला कर्मी को पड़ा अटैक, गुस्साए सफाई कर्मियों ने ठप की सफाई व्यवस्था

Tue, 22 Dec 2020 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
सड़क जाम करते सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ नगर निगम की आउटसोर्स महिला सफाई कर्मी को हटाए जाने की सूचना मिलते ही अटैक पड़ गया। साथी कर्मियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी और जाम लगा दिया। सफाई कर्मियों ने हटाये गए कर्मियों की बहाली होने तक सफाई व्यवस्था ठप रखने का ऐलान कर दिया। नगर आयुक्त के साथ कर्मचारियों की वार्ता चल रही है। देखें तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 9
प्रदर्शन करते सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के ईव्ज चौक पर मंगलवार सुबह आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। सफाईकर्मी सड़क पर ही बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार हंगामा किया।

इससे पहले सोमवार को महर्षि वाल्मीकि एवं आंबेडकर संयुक्त विचार मंच के महामंत्री सुंदरलाल भुरंडा और कैलाश चंदौला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सांसद राजेंद्र अग्रवाल से उनके चाणक्यपुरी स्थित आवास पर मिला। उनसे नगर निगम में सफाईकर्मियों के उत्पीड़न की शिकायत की गई। सांसद ने कर्मचारियों की समस्या के संबंध में नगर आयुक्त से बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

3 of 9
सड़क जाम करते सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का कहना है कि स्थानांतरण और हाजिरी द्वारा निगम अधिकारी सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे उनका मनोबल गिर रहा है।

4 of 9
सड़क जाम करते सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट पहुंचा आउटसोर्सिंग का मामला
बता दें कि नगर निगम के 2215 आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की संविदा बहाली का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संगठन के महामंत्री कैलाश चंदौला ने याचिका दाखिल की है। सुनवाई चार जनवरी को होगी।

 
विज्ञापन

5 of 9
सड़क जाम करते सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार में नगर निगम में कार्यरत 2215 संविदा सफाईकर्मियों को हटा दिया गया था। लंबे आंदोलन के बाद इन्हें आउटसोर्स पर रखा हुआ है। सफाई कर्मचारी संगठन इनकी संविदा बहाली की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
सड़क जाम करते सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सरकार बदलने के बाद भी इन कर्मचारियों के बारे में कोई फैसला नहीं हो सका है। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संगठन के महामंत्री कैलाश चंदौला ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट में इस मामले को लेकर चार जनवरी को सुनवाई होगी।

 
विज्ञापन

7 of 9
सड़क जाम करते सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एडीएम नगर से की शिकायत
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने सोमवार को एडीएम सिटी अजय तिवारी से मुलाकात कर महिला सफाईकर्मियों को सुबह 8:30 के बजाय सात बजे बुलाकर शासनादेश का उल्लंघन करने की शिकायत की। सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदौला, विनेश विद्यार्थी और सतीश छजलाना ने कहा कि इससे सफाईकर्मियों में रोष है।

8 of 9
सड़क जाम करते सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सफाईकर्मियों का कहना है कि नगर निगम की आबादी 20 लाख के पार हो रही है। इस हिसाब से यहां 5600 कर्मचारी होने चाहिए। हालांकि 2400 अस्थायी कर्मियों से सफाई कराई जा रही है। जिसके चलते एक सफाईकर्मी को दोगुना काम करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

9 of 9
प्रदर्शन करते सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
उधर, मंगलवार को सफाई कर्मी को अटैक पड़ने पर सफाई कर्मियों में आक्रोश फैल गया। बताया गया कि नगर आयुक्त द्वारा सेवा समाप्त करने की सूचना पर महिला सफाईकर्मी को दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद सफाई कर्मचारी एकत्र होकर ईव्ज चौक पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें