फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को मिला खाप पंचायतों का समर्थन, घेरा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, लखनऊ तक हलचल

Sat, 19 Dec 2020 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
हाईवे जाम करते किसान - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर से शुरू हुए आंदोलन को धार देने के लिए तीसरा मोर्चा बड़ौत मेें खोल दिया गया। चौरासी गांव की देश खाप ने यह पहल की है। जिले की चौबीसी खाप छपरौली, चौगामा खाप, लाकड़ा चौहान और राठी समेत अन्य खाप पंचायतों का समर्थन मिल जाने से बड़ौत में किसानों की ताकत बढ़ेगी।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भी खाप चौधरियों के नेतृत्व में किसान कब्जा करने पहुंच चुके हैं। वहीं आंदोलन के समर्थन और हाईवे जाम के एलान के साथ ही लखनऊ तक हलचल मच गई है। देखें तस्वीरें: -
विज्ञापन

2 of 6
हाईवे पर जमा हुए किसान - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों का विरोध पंजाब और हरियाणा होते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ। सिंघु बॉर्डर पर हरियाणा और पंजाब के किसान जमा हैं, जबकि यूपी गेट पर भाकियू और सहयोगी संगठन के किसान धरना दे रहे हैं।

जिले के किसान अब तक दोनों धरनों में शामिल होते रहे हैं, लेकिन किसानों के आंदोलन को और अधिक ताकत देने के लिए बड़ौत में तीसरा मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
हाईवे पर पहुंचते किसान - फोटो : अमर उजाला
देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि खाप के थांबेदारों के सुझाव पर आज से हाईवे जाम और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। जिले की दूसरी खाप पंचायतों का समर्थन भी मिला है।

 

4 of 6
हाईवे की ओर बढ़ते किसान - फोटो : अमर उजाला
इन खाप पंचायतों का मिला समर्थन
देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बड़ौत के आंदोलन को चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष सिंह, पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार, धनकड़ खाप के प्रतिनिधि बिजेंद्र सिंह, लाकड़ा चौहान खाप के प्रतिनिधि धर्मपाल चेयरमैन, चौगामा खाप के चौधरी कृषि पाल राणा ने उन्हें फोन कर समर्थन दिया है। इसके अलावा शामली की गठवाल खाप व मुस्लिम खाप पंचायतों का भी समर्थन मिला है। अब किसान आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।

 
विज्ञापन

5 of 6
khap, farmers protest - फोटो : अमर उजाला
झंडे और डंडे लेकर नहीं, किसान बनकर आएं
देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह बताया कि किसानों के बीच किसी को राजनीति नहीं करने दी जाएगी। किसान बनकर कोई आना चाहे तो आ सकता है, लेकिन धरना किसानों का है। जिले की खापों के चौधरी और देश खाप के थांबेदार ही धरने का संचालन करेंगे। फैसला सिंघु बॉर्डर पर होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाईवे पर जमा हुए किसान - फोटो : अमर उजाला
19 के बाद भी हाईवे कर सकते हैं जाम
खाप चौधरियों के नेतृत्व में किसानों ने औद्योगिक पुलिस चौकी बड़ौत पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। बताया गया कि हाईवे जाम करने के बाद धरने की संचालन कमेटी तय करेगी कि जाम एक दिन रहेगा या हाईवे को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें