हिंदू धर्म में वापसी
- फोटो : Amar Ujala Meerut
यशबीर महाराज के द्वारा मंदिर प्रांगण में हवन कराया और सभी को जनेऊ धारण कराकर हिंदू धर्म अपनाया गया। इस मौके पर वार्ड सभासद दीपक सैनी, रिक्की रावत, राजीव कश्यप, सोनू, उपेंद्र, राहुल, शुभम, दिनेश मौजूद रहे।
उधर, भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा कि कुछ समय पहले हिंदू समाज के कुछ लोगों ने धर्मांतरित होकर इस्लाम धर्म को अपना लिया था। उसी कड़ी में कांधला के सूरजकुंड मंदिर में उसी समाज के तीन परिवारों के 19 लोगों ने शुद्धीकरण कराकर हिंदू धर्म में वापसी की है। हिंदू समाज इन लोगों का स्वागत करता है।