फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली: वंदे मातरम् की गूंज से शुरू हुआ जश्न-ए-आजादी, तस्वीरों में देखें देशभक्ति का जज्बा

Tue, 10 Aug 2021 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
बाइक रैली को रवाना करते एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : Amar Ujala Meerut
दिल में देशप्रेम की भावना और शहरवासियों को साथ लेकर अमर उजाला के’ अभिनव अभियान की शुरुआत बाइक रैली से हुई। मंगलवार सुबह दस बजे दिल्ली रोड मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय से रैली शुरू हुई, जिसे एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्रांतिधरा पर सभी वर्गों के लोगों ने रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हर किसी के मुख पर भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे गूंज रहे थे। हर किसी के जुबां पर भारत माता की रक्षा का एक भाव नजर आ रहा था। आगे स्लाइड्स में देखें बाइक रैली की शानदार तस्वीरें: -
 
विज्ञापन

2 of 9
मां तुझे प्रणाम: बाइक रैली - फोटो : Amar Ujala Meerut
बाइक रैली फुटबाल चौक, बेगमपुल, बच्चा पार्क, हापुड़ रोड चौराहा होते हुए पीवीएस मॉल पर संपन्न हुई। रैली में हेलमेट लगाकर आना अनिवार्य किया गया था हालांकि कई बाइकसवार बिना हेलमेट के भी बाइक रैली में पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 9
मां तुझे प्रणाम: बाइक रैली - फोटो : Amar Ujala Meerut
रैली में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर 52 सेकेंड के लिए, जहां भी हो वहां खड़े होकर राष्ट्रगान में शामिल होने की अपील की गई। वहीं, देशभक्ति के तरानों पर रैली में मौजूद महिलाएं और युवक झूम रहे थे।

 

4 of 9
मां तुझे प्रणाम: बाइक रैली - फोटो : Amar Ujala Meerut
रैली के दौरान ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी के साथ कोच गौरव त्यागी, प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी, मामा अमरीश गोस्वामी मौजूद रहे। खुली जीप में प्रियंका गोस्वामी को आगे की तरफ खड़ा किया गया, जहां से भी यह जीप गुजरी शहरवासियों ने भी उन्हें देखकर गर्व महसूस किया। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके अलावा शहर के चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में भूमिका अदा की। 


 
विज्ञापन

5 of 9
मां तुझे प्रणाम: बाइक रैली - फोटो : Amar Ujala Meerut
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में शामिल होने वालों में पार्षद रंजन शर्मा, पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष, पार्षद इकरामुद्दीन बालियान भाई गफ्फार, पार्षद तैयब मेवाती, पार्षद महताब आलम, पार्षद जरीना सिराज, पार्षद नाजरीन शाहिद अब्बासी, पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद संगीता राहुल, पूर्व पार्षद हिफजुल रहमान अंसारी, पूर्व पार्षद शहजाद अब्बासी, पार्षद शहजाद अल्वी, पूर्व पार्षद नूर आलम, पार्षद एहसान अंसारी, पार्षद मोबीन, सपा नेता चैतन्यदेव, स्वामी मनीष जाटव, दानिश सैफी, मोहम्मद जाकिर, पवन गुर्जर, अमजद अली, प्रदीप कसाना, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक, सरफराज कुरैशी, बिलाल कुरेशी, पूर्व विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद शामिल रहे। फैज-ए-आम इंटर कॉलेज पर प्रधानचार्य व शिक्षकों द्वारा बाइक रैली का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

6 of 9
मां तुझे प्रणाम: बाइक रैली - फोटो : Amar Ujala Meerut
जली कोठी चौराहे पर अमर उजाला बाइक रैली के स्वागतकर्ता ओवैस रहमतुल्लाह, उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष, सपा नेता मोहम्मद चांद रहे। 

 
विज्ञापन

7 of 9
मां तुझे प्रणाम: बाइक रैली - फोटो : Amar Ujala Meerut
हापुड़ अड्डे पर सैफ़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हसीन सैफ़ी ने टीम के साथ पुष्पवर्षा कर बाइक रैली का स्वागत किया और रैली में शामिल हुए।भगत सिंह मार्केट व्यापारी नेता अकरम गाजी ने टीम के साथ रैली का फूलों से स्वागत किया।

 

8 of 9
मां तुझे प्रणाम: बाइक रैली - फोटो : Amar Ujala Meerut
ऐसे होंगे कार्यक्रम
11 अगस्त को महिलाएं सजने-संवरने के बाद अमर उजाला को अपनी सेल्फी भेजें। आपकी सेल्फी को हम प्रकाशित करेंगे। निर्णायक मंडल द्वारा तीन बेहतर सेल्फी को आकर्षक इनाम बाद में आयोजित कार्यक्रम में दिए जाएंगे। 
12 अगस्त को अमर उजाला कार्यालय में शहीदों के परिजनों का सम्मान। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के बालाजी होंगे। 
13 अगस्त को शाम सात बजे सीसीएसयू के प्रेक्षागृह में कवि सम्मेलन। 15 अगस्त को शहर के सभी चौराहों पर ठीक 10 बजे रुककर सबसे बड़े राष्ट्रगान का हिस्सा बनें। 
विज्ञापन

9 of 9
मां तुझे प्रणाम: बाइक रैली - फोटो : Amar Ujala Meerut
ये हैं हमारे सहयोगी
द अध्ययन स्कूल, केएमसी हॉस्पिटल, स्वयं मीडिया, एडिको डेवलपर्स (पावर्ड बाई), चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और दयाल फर्टिलाइजर (सह प्रायोजक), किंग ब्रेड, सुधाकर मुद्रालय, कार केयर सेंटर, नवीन शुद्ध मसाले, भाटिया मिलिट्री स्टोर, फ्रिजोन, फाइन मार्केटिंग (अन्य सहयोगी)।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें