फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू बना मुसीबत: दिल्ली-एनसीआर में नौकरी, लौटे तो शहर में नो एंट्री, कार सीज तो कहीं काटा ई चालान

Thu, 23 Jul 2020 02:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
police checkibng, night curfew - फोटो : amar ujala
दिल्ली-एनसीआर की निजी कंपनियों में नौकरी करने वाले मेरठ के लोगों के लिए रात आठ बजे से शुरू होने वाला कर्फ्यू परेशानी बन गया है। इन लोगों का कहना है कि दिल्ली में ड्यूटी खत्म होने का समय शाम सात बजे से है, ऐसे में रात आठ बजे तक मेरठ अपने घर पहुंचना नामुमकिन है। रात के दस बज जाते हैं, ऐसे में मेरठ पुलिस नाइट कर्फ्यू का हवाला देकर कहीं चालान काट रही है तो कहीं अभद्रता और गालीगलौज करती है।

 
विज्ञापन

2 of 6
police checkibng, night curfew - फोटो : amar ujala
दरअसल मेरठ में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। ये लोग अपने वाहनों से दिल्ली से मेरठ अप-डाउन करते हैं। ऐसे में काम निपटाकर शाम 7 बजे के बाद ही ये लोग मेरठ अपने घर के लिए निकल पाते हैं। घर पहुंचते-पहुंचते रात के 10 या 11 बज जाते हैं।

दिल्ली में रात 10 बजे से कर्फ्यू रहता है जबकि मेरठ में रात 8 बजे से नाइट कर्फ्यू शुरू हो जाता है। ऐसे में रास्ते में पुलिस इन नौकरी पेशा लोगों को रोककर परेशान करती है। कई बार तो पुलिसकर्मी अभद्रता और गाली गलौज तक उतर आते हैं। आईकार्ड दिखाने के बावजूद पुलिस किसी तरह की कोई छूट नहीं देती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
police checkibng, night curfew - फोटो : amar ujala
5 हजार का ई चालान काटा
जागृति विहार निवासी रूपेश हौजखास दिल्ली में नौकरी करते हैं। अपनी कार से आते-जाते हैं। शाम सात बजे ड्यूटी खत्म होने पर मेरठ पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा लग जाते हैं।

रूपेश के अनुसार घर लौटते समय रात करीब 9 बजे रेलवे रोड चौराहे पर पुलिस ने रोक लिया और नाइट कर्फ्यू के नाम पर पांच हजार रुपये का ई-चालान कर दिया।

4 of 6
police checkibng, night curfew - फोटो : amar ujala
शहर में नहीं दी एंट्री
सोनीपत निवासी प्रवीन वर्मा निजी कंपनी में जॉब करते हैं। टूरिंग जॉब होने के कारण इन्हें मेरठ और आसपास के जिलों में आना-जाना पड़ता है। बुधवार को वे कंपनी के काम सहारनपुर गए थे।

मेरठ लौटते रात के साढ़े आठ बज गए। पुलिस ने उन्हें मेरठ की सीमा में घुसने नहीं दिया। पूरी रात गाड़ी में बिताई। अगली सुबह ही वे घर लौट पाए।
विज्ञापन

5 of 6
police checkibng, night curfew - फोटो : amar ujala
एक घंटे तक रोके रखा
गंगानगर निवासी अनुराग दिल्ली में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं। फिलहाल उन्हें सप्ताह में दो दिन दफ्तर जाना होता है, लेकिन इसमें भी मेरठ का नाइट कर्फ्यू परेशानी बन गया। कार से घर लौटते रात के दस बज गए।

सरधना अड्डा चौराहे पर पुलिस ने रोक लिया। आई कार्ड दिखाने के बावजूद पुलिसकर्मी नहीं माने और अभद्रता करने लगे। करीब एक घंटे तक पुलिस ने इन्हें रोके रखा। किसी से फोन करवाने के बाद उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
police checkibng, night curfew - फोटो : amar ujala
कार सीज कर दी
शास्त्रीनगर नगर निवासी मो. आरिफ का कहना है कि दिल्ली रोड पर एचआरएस चौक पर पुलिस ने नाइट कर्फ्यू की बात कहकर कार सीज कर दी। वे दिल्ली से अपने दफ्तर से लौट रहे थे।

नहीं होगी परेशानी
रात में 8 बजे के बाद कर्फ्यू के निर्देश हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जा रहा है कि दिल्ली या दूसरे स्थानों से ड्यूटी करके मेरठ अपने घर लौटने वाले लोगों को परेशान न करें। ऐसे लोगों के वाहनों के चालान न करें। आईकार्ड या अन्य जानकारी लेकर उन्हें जाने दिया जाए। -जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें