फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान कटा तो बाइक छोड़कर भागा इंस्पेक्टर, हेलमेट को लेकर लोग बना रहे ऐसे बहाने, नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sun, 08 Sep 2019 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
ट्रैफिक पुलिस वाहनों के चालान काटते हुए - फोटो : अमर उजाला
मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर मेरठ पुलिस पूरी तरह सख्त है। आईजी आलोक सिंह और एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों सहित 431 के चालान काटे गए। वहीं इस कार्रवाई के दौरान कुछ अनोखे और मजेदार मामले भी सामने आ रहे हैं। हेलमेट को लेकर वाहन मालिक बना रहे हैं ऐसे बहाने कि आप भी जानकर हंस पड़ेंगे..

मेरठ पुलिस व आसपास के शहर और देहात में सभी प्वाइंटों पर पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। वहीं पुलिस ने जैसे ही वाहनों को रोककर चालान काटने शुरू किए तो कुछ मजेदार बहाने भी ट्रैफिक पुलिस को सुनने को मिले।
विज्ञापन

2 of 7
ट्रैफिक पुलिस वाहनों के चालान काटते हुए - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बिना हेलमेट घूम रहे पुलिसकर्मियों को भी अनुशासन का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने शुक्रवार को ही इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था कि कानून के रखवाले खुद की कानून का उल्लंघन करे तो उन पर आखिर कौन कार्रवाई करे। इसी का असर है कि शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा और 23 पुलिसकर्मियों के चालान काटे। पुलिस का निशान लगाकर चल रहे वाहनों को भी रोककर चालान किए गए।
विज्ञापन

3 of 7
ट्रैफिक पुलिस वाहनों के चालान काटते हुए - फोटो : अमर उजाला
चालान कटा तो इंस्पेक्टर ने बाइक छोड़ी
मेरठ में एक मजेदार किस्सा सामने आया। यहां पुलिस लाइन के सामने टीआई सुनील कुमार ने हेलमेट न पहनने पर एक इंस्पेक्टर की बाइक का चालान काट दिया। चालान कटते ही इंस्पेक्टर बिगड़ गया और अपनी बाइक को वहीं छोड़कर निकल गया। बाद में पुलिस ने इंस्पेक्टर की बाइक को ट्रैफिक ऑफिस भेज दिया।

4 of 7
ट्रैफिक पुलिस वाहनों के चालान काटते हुए - फोटो : अमर उजाला
पगड़ी बांधू या हेलमेट लगाऊं...?
ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान शहर का एक सिख व्यापारी नेता पुलिस से भिड़ गया। वजह थी कि व्यापारी ने सिर पर पगड़ी पहन रखी थी और हेलमेट नहीं लगाया था। इस दौरान खूब हंगामा हुआ। व्यापारी का कहना था कि जब सिर पर पगड़ी बांध रखी है तो हेलमेट कैसे लगाया जा सकता है। मामले को तूल पकड़ता देख अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। 

यह भी पढ़ें: इन्हें न चालान का डर न ही जान का, देखिए! कैसे कानून के रखवाले खुद ही तोड़ रहे ट्रैफिक नियम
विज्ञापन

5 of 7
ट्रैफिक पुलिस वाहनों के चालान काटते हुए - फोटो : अमर उजाला
साहब ! सिर में चोट लगी है, ..
एक बाइक चालक ने पुलिस से कहा कि सिर में चोट लगी है। हेलमेट नहीं लगा जा सकता। पुलिस ने जांच की पता चला कि युवक के सिर पर कोई चोट नहीं लगी थी। जिस पर पुलिस ने युवक का चालान कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
ट्रैफिक पुलिस वाहनों के चालान काटते हुए - फोटो : अमर उजाला
मोहतरमा बोलीं- लंबे बालों में हेलमेट तकलीफ देता है
कमिश्नरी पर बिना हेलमेट स्कूटी सवार एक महिला को जैसे ही ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो महिला टीआई से भिड़ गई। बोली कि मेरे बाल लंबे हैं, इतने लंबे बाल बांधकर हेलमेट नहीं लगाया जा सकता। इस दौरान महिला की टीआई से नोकझोंक हो गई। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी महिला की बात पर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रैफिक पुलिस वाहनों के चालान काटते हुए - फोटो : अमर उजाला
एक दरोगा की पत्नी, स्कूटी का चालान कटने पर भिड़ गई। थोड़ी देर तक महिला ने अधिकारी की पत्नी होने का रौब जमाया, लेकिन बाद में शांत हुई। पुलिस ने बताया कि डीजीपी ओपी सिंह ने एक सर्कुलर जारी किया। इसमें एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के चालान काटने के निर्देश सभी एसएसपी को दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें