मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
मेरठ के खरखौदा में सोमवार सुबह आठ माह की गर्भवती पत्नी की हत्या की खबर सुनते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग मौके पर दौड़े तो गर्भवती पूनम बीच आंगन में लहूलुहान मृत पड़ी हुई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
वहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने पूरी वारदात कबूल कर ली। आरोपी यहां बिलख पड़ा और बोला कि मैं बर्बाद हो गया। मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली, अब मुझे पुलिस जेल भेज देगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कई बड़े राज उगले हैं।