फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: तूल पकड़ रहा दीपक हत्याकांड, धरने पर बैठे परिजन बोले- मुख्यमंत्री से बात कराओ, CBI से जांच कराओ

Tue, 04 Oct 2022 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
धरना देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परीक्षितगढ़ में दीपक के कटे सिर को रख कर परिजन और ग्रामीण धरना दे रहे हैं। लोगों को समझाने में एसएसपी भी फेल हो गए। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा है कि मुख्यमंत्री से बात कराओ, इस केस की सीबीआई जांच कराओ, तभी त्यागी समाज मानेगा। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने उन लोगों को बचाया है, जो दीपक की हत्या में मुख्य आरोपी हैं। इस मामले में बड़ी साजिश चल रही है। पीड़ित परिवार को बताया जाए कि उनके बेटे का कटा हुआ सिर कहां पर रखा हुआ था। गड्ढे में सिर को छुपाया था, यह बात गलत है। पुलिस सही-सही बात बताएगी तो ग्रामीण उठ जाएंगे। अन्यथा यह धरना अनिश्चित काल के लिए किला-परीक्षितगढ़ रोड पर चलता रहेगा। पुलिस किसान नेता मांगेराम त्यागी और समाजसेवी सचिन सिरोही को मनाने में लगी हुई है। सड़क पर चल रहे धरने पर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। 

ग्रामीणों ने धरनास्थल पर ही खाना बनाने की भट्टी लगा दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक हंगामा जारी रहेगा। ग्रामीणों के मेरठ कूच करने का अंदेशा जताते हुए पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी है। मौके पर भारी पुलिस-बल मौजूद है। 
विज्ञापन

2 of 8
धरने पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
धरने पर पहुंचे मुखिया गुर्जर और अन्य लोग
सड़क पर धरना देकर बैठे लोगों के पास सपा नेता मुखिया गुर्जर और उनके कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इस मामले में भाजपा के कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद हैं। धरने को का नेतृत्व कर रहे मांगेराम त्यागी का कहना है कि यह सर्व समाज का धरना है और दीपक को इंसाफ दिलाने के लिए सब लोग बैठे हैं। एहतियात के तौर पर गांव के चारों ओर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

3 of 8
प्रदिप हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की तरफ कूच कर सकते हैं ग्रामीण 
विश्व हिंदू परिषद के नेता दीपक त्यागी का कहना है कि पुलिस ग्रामीणों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। पुलिस ने जल्द ही निस्तारण नहीं किया तो वह दीपक के कटे हुए सिर को लेकर हजार लोगों की भीड़ के साथ एसएसपी के ऑफिस पर पहुंचेंगे। हालांकि एहतियातन पुलिस ने कई मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी है।

4 of 8
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मेरठ में परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव के दीपक त्यागी की हत्या का पुलिस ने खुलासा तो कर दिया है लेकिन ग्रामीण इसे नकार रहे हैं। पुलिस का दावा है कि गांव के ही फैमीद नट ने आसिफ के साथ मिलकर दीपक को 26 सितंबर की रात पहले शराब व सुल्फे वाली बीड़ी पिलाई और फिर तलवार से सिर काट दिया। फैमीद को मालूम था कि दीपक के उसकी विवाहिता बेटी से संबंध हैं। 

पुलिस ने छह दिन बाद सोमवार को गन्ने के खेत में दबा दीपक का सिर और तलवार भी बरामद कर ली। खुलासे पर सवाल उठाते हुए किसान नेता मांगेराम त्यागी, समाजसेवी सचिन सिरोही ने दीपक के परिजनों संग कटा सिर खजूरी-मेरठ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन

5 of 8
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता कर बताया कि 27 सितंबर को दीपक का धड़ खेत में मिला था। पुलिस दीपक के सिर और हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। दीपक के मोबाइल में मिले संदिग्ध नंबर के आधार पर पुलिस ने गांव में रहने वाले फैमीद नट को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 
विज्ञापन

6 of 8
दीपक हत्याकांड़ - फोटो : अमर उजाला
फैमीद नट गांव में झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहता है। वह मूलरूप से दौराला के पास सरसवा गांव का निवासी है। पुलिस ने सख्ती की तो फैमीद ने राज उगल दिया और आसिफ का भी नाम बताया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने ईंख के खेत में गड्ढे में दबाया गया दीपक का सिर बरामद किया।
विज्ञापन

7 of 8
दीपक हत्याकांड़ - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के मुताबिक, आरोपी फैमीद ने बताया कि उसकी विवाहिता बेटी को दीपक त्यागी परेशान कर रहा था। इस वजह से ही उसने आसिफ संग मिल दीपक की हत्या का प्लान बनाया। 26 सितंबर की रात को दीपक को बुलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने कटे सिर की पहचान दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी से कराई। 
 
विज्ञापन

8 of 8
दीपक हत्याकांड़ - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने कहा कि महज छह इंच के गड्ढे में सिर कैसे दबाया जा सकता है। दीपक के धड़ का अंतिम संस्कार पोस्टामार्टम के बाद पहले ही कर दिया गया था। सोमवार को सिर का भी पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया गया तो ग्रामीणों ने खुलासे पर सवाल खड़े करते हुए जाम लगा दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह से ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें