मेरठ जनपद के गंगानगर में सपा नेता श्रवण चौधरी के घर डकैती डालने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में दबोच लिया गया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों का अस्पताल में उपचार कराया गया।
बता दें कि 16 नवंबर को गंगा नगर स्थित अमन विहार में सपा नेता श्रवण चौधरी के मकान में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सुशील गुर्जर था, जिसे देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।