फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: सपा नेता के घर डकैती में बड़ा खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सुशील गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Thu, 15 Dec 2022 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से मेट्रो हॉस्पिटल के डॉ. श्रीकांत गौड़ को अगवा कर चार करोड़ की फिरौती मांगने वाले कुख्यात सुशील गुर्जर ने गंगानगर में सपा कार्यकर्ता श्रवण चौधरी के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। 

16 नवंबर को गंगा नगर स्थित अमन विहार में सपा नेता श्रवण चौधरी के मकान में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सुशील गुर्जर देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ करने के बाद मेरठ पुलिस ने सुशील गुर्जर के अन्य दो साथियों को घेर लिया है। दोनों बदमाशों के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। बताया गया कि एक बदमाश अब्दुल निवासी मोहल्ला सैनी नगर, खतौली मुजफ्फरनगर और दूसरा बदमाश जुबेर निवासी नानू सरधना, मेरठ है। पुलिस अभी दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है कि कैसे-कैसे वारदात करने की प्लानिंग बनी थी। हालांकि देहरादून में पकड़े गए सुशील गुर्जर ने बताया था कि श्रवण के पुराने नौकर सुनील बंगाली से जेल में मुलाकात हुई थी। जिसके बाद में डकैती की योजना बनाते वारदात अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

2 of 6
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला
गंगानगर स्थित अमन विहार कॉलोनी निवासी श्रवण चौधरी का रोड़ी-बजरी और सरिये बेचने का कारोबार भी है। 16 नवंबर को बदमाशों ने श्रवण और उनके पुत्र-पुत्रवधू को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद एडीजी मेरठ जोन और आईजी रेंज भी जांच के लिए गए थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
सपा नेता के घर में डकैती - फोटो : अमर उजाला
शहर के व्यापारियों ने भी पुलिस अधिकारियों के कार्यालय पर कई बार हंगामा किया था। इसके बावजूद पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। मंगलवार रात देहरादून में दादरी दौराला निवासी सुशील गुर्जर और उसके तीन साथी अमृत उर्फ गुड्डू निवासी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर, दीपक कुमार निवासी दादरी दौराला और अतुल राणा निवासी हसनपुर रजापुर, सरूरपुर को गिरफ्तार किया। 
 

4 of 6
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला
पांचवां आरोपी विशाल निवासी रोहटा फरार हो गया। देहरादून पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुशील ने वारदात कुबूल की। बाद में गंगानगर पुलिस टीम भी सुशील से पूछताछ करने देहरादून पहुंची। जानकारी के बाद मेरठ पुलिस ने सुशील के साथ डकैती में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी और दो अन्य आरोपियों को पकड़ लिया है। जिनसे डकैती में गया सामान बरामद किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
सपा नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला
बंगाली नौकर ने कराई वारदात 
सुशील की मुलाकात एक साल पहले मेरठ जेल में सुनील बंगाली से हुई थी। सुनील बंगाली सपा कार्यकर्ता श्रवण के यहां पर नौकरी करता था। एक लाख  रुपये चोरी करके बंगाली नौकर भाग गया था। एक महीने बाद लिसाड़ीगेट पुलिस ने मोबाइल लूट में सुनील बंगाली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सुनील और सुशील ने जेल में बैठकर श्रवण के मकान में डकैती की वारदात करने की प्लानिंग बनाई। सुशील ने लोकल के बदमाशों को शामिल कर वारदात को अंजाम दिया। डकैती में सुशील के साथ उसके आठ साथी भी थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डकैती - फोटो : अमर उजाला
डकैती में मोबाइल नहीं, वॉकी-टॉकी से की थी बात 
सुशील का गिरोह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता। आपस में बातचीत के लिए कम रेंज वाले वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करते हैं। जरूरत पर इंटरनेट कॉलिंग करते हैं। ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी से बचने का भी प्रयास करते हैं। उन्होंने कार किसी भी टोल प्लाजा से नहीं गुजारी। सपा कार्यकर्ता की घर में डकैती की वारदात में भी बदमाशों ने वॉकी-टॉकी से बात की थी। सुशील बहुत शातिर है। वह बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता है। पूरी प्लानिंग करके वारदात को अंजाम देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें