फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियां खत्म...., बातों-मुलाकातों के नाम रहा स्कूल का पहला दिन, खूब हुई मस्ती

Fri, 28 Jun 2019 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले तो अपने साथियों से मिलने के लिए विद्यार्थी उत्साहित दिखे। छात्र-छात्राओं ने अपने दोस्तों से मिलकर गर्मी की छुट्टियों की यादें साझा कीं। इस तरह स्कूल का पहला दिन गपशप और मुलाकात में निकल गया। 
विज्ञापन

2 of 7
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
एक महीने के ग्रीष्मावकाश के बाद गुरुवार से स्कूल खुलने शुरू हो गए। दीवान पब्लिक स्कूल कैंट में सीनियर विंग की कक्षाएं प्रारंभ हुईं। नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी सुबह 7 बजे ही विद्यालय पहुंच गए। 

विज्ञापन

3 of 7
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
प्रिंसिपल एचएम राउत ने विद्यार्थियों को नए सेशन में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दीं। गर्मी की छुट्टियों में छात्रों ने क्या किया इस पर चर्चा हुई। जुलाई से स्कूलों में नया सेशन पूरी तरह से प्रारंभ हो जाएगा। किंडर गार्टन, नर्सरी से लेकर सीनियर विंग तक सभी कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। 

4 of 7
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कई छात्रों का प्रोजेक्ट अधूरा
स्कूलों ने ग्रीष्मावकाश प्रारंभ होने से पहले छात्रों को होमवर्क और प्रोजेक्ट वर्क दिया था। ये प्रोजेक्ट वर्क छात्रों को गर्मी की छुट्टियों में पूरा करना था। 
विज्ञापन

5 of 7
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों की हिदायत देने के बाद भी कई विद्यार्थी अधूरा होमवर्क लेकर पहुंचे, तो कुछ छात्रों का प्रोजेक्ट वर्क पूरा नहीं था। शिक्षकों ने पहला दिन होने के कारण किसी को भी डांटा नहीं, लेकिन सोमवार तक होमवर्क पूरा करने का लक्ष्य दिया है। 
विज्ञापन

6 of 7
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मम्मी-पापा लेने पहुंचे स्कूल 
छुट्टियों के बाद स्कूल का पहला दिन होने के कारण मम्मी-पापा खुद बच्चों को स्कूल छोड़कर और स्कूल से लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों ने कहा लगभग एक महीने बाद बच्चे स्कूल जा रहे हैं एकदम से स्कूटी या बाइक लेकर जाने पर तेज चलाने का भय रहता है।  aइसलिए स्वयं बच्चे को छोड़ने आए हैं ताकि कोई दुर्घटना न हो। जुलाई से जब विधिवत स्कूल प्रारंभ हो जाएंगे तो रिक्शा और बस वाले भी आएंगे और बच्चे को खुद ही वाहन चलाकर जाने की आज्ञा देंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें