मेरठ एसटीएफ मेरठ यूनिट ने नौचंदी थाना क्षेत्र के किदवई नगर में छापा मारकर अवैध हथियार सप्लाई करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी संख्या में तमंचे पिस्टल व रिवाल्वर बरामद किए गए हैं। एसटीएफ दोनों से पूछताछ करने में जुटी है। यह गिरोह ऑन डिमांड अवैध हथियार सप्लाई करता था।
विज्ञापन
2 of 5
आरोपी रहीस
- फोटो : अमर उजाला
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रहीस मुल्ला पुत्र इब्राहिम निवासी किदवई नगर, ऊंचा पीर, थाना लिसाड़ी गेट और शमसाद पुत्र इश्तियाक निवासी सराय बहलीम, सब्जी वाली गली, थाना कोतवाली हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अवैध हथियार
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के पास से तीन पिस्टल 32 बोर, 2 रिवॉल्वर 32 बोर, 17 तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा 32 बोर बरामद किए हैं।
4 of 5
गिरफ्तार आरोपी शमसाद
- फोटो : अमर उजाला
सीओ का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि तमंचे को दो से तीन हजार में बेचा जाता था। जबकि पिस्टल को 25 से 30 हजार में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, दिल्ली व अन्य स्थानों पर बेचते थे।
इस गिरोह में कुछ अन्य युवक भी हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर अलग-अलग स्थानों पर 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है।