मेरठ जनपद के दौराला में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ तो जम्मू में कोहराम मच गया। बताया गया कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी लोग जम्मू के उधमपुर के रहने वारे थे।
वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतकों के परिजन जम्मू से मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं।
दौराला में ओवरब्रिज के पास बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर का कोल्ड स्टोर है। यहां शुक्रवार दोपहर के समय कोल्ड स्टोर में 27 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान गैस का दबाव बना और धमाके के साथ बिल्डिंग जमींदोज हो गई।