फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मौत के आगे जिंदगी के लिए कराहते रहे मजदूर, तड़प-तड़पकर सात ने तोड़ा दम, हादसे से दहल उठा पूरा शहर

Fri, 24 Feb 2023 06:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
meerut news - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के दौराला में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों के मरने की खबर आ रही है। मरने वालों की उम्र 25 से 35 साल बताई जा रही है। हालांकि अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



बता दें कि बसपा के पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बॉयलर फट गया। जिससे गैस रिसाव हो गया और पूरी छत उड़ गई। इस दौरान कोल्ड स्टोरेज में चीख-पुकार मच गई और मजदूर मौत के आगे जिंदगी के लिए कराहते रहें। वहीं हादसे के बाद सात लोगों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। जबकि दर्जनों मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
meerut news - फोटो : अमर उजाला
वहीं अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन की टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में जन शक्ति के नाम से कोल्ड स्टोरेज है। इसी कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बॉयलर फट गया। जिससे अमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया।

4 of 9
meerut news - फोटो : amar ujala
बताया गया कि गैस रिसाव होने से कुछ मजदूर घायल हो गए। इसी बीच कोल्ड स्टोरेज की छत भी उड़ गई, जिसमें दर्जनों मजदूर मलबे में दब गए। 
विज्ञापन

5 of 9
meerut news - फोटो : अमर उजाला
उधर, जानकारी मिलते ही जिले के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

6 of 9
meerut news - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अधिकारियों ने जिले की सभी एंबुलेंस मौके पर बुला लीं। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया गया। 
विज्ञापन

7 of 9
meerut news - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा तीन जेसीबी भी मौके पर बुलाई गई और राहत बचाव कार्य जारी है। बताया गया कि डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीएमओ और एसपी सिटी मौके पर पहुंच चुके हैं।

8 of 9
meerut news - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, पूर्व विधायक संगीत सोम भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

9 of 9
meerut news - फोटो : अमर उजाला
मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें