मेरठ के सोतीगंज में वाहन काटने वाले कबाड़ियों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। गुरुवार से शुरू हुई पुलिस की छापेमारी की कार्रवाई के बाद से सोतीगंज में हड़कंप मचा हुआ है। दो दिन से जारी सोतीगंज में छापेमारी के दौरान पुलिस ने सैकड़ों गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए हैं। कई गोदामों को सील भी किया गया है। वहीं खास बात यह भी है कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा बनाई गई पुलिसकर्मियों की स्पेशल-75 टीम को इस कार्रवाई में लगाया गया है।
शुक्रवार को भी स्पेशल 75 के पुलिसकर्मी जब सोतीगंज में पहुंचे, तो इन्हें देखते ही कबाड़ियों में खलबली मच गई। कई जगह महिलाओं ने टीम का हल्का विरोध किया लेकिन पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई के आगे इनकी एक न चली। आगे तस्वीरों में देखें मेरठ पुलिस की स्पेशल 75 टीम की यह कार्रवाई : -