मेरठ में प्रोफेसर राजवीर सिंह की हत्या कराने की खौफनाक साजिश महिला प्रोफेसर आरती और उसके बिल्डर दोस्त अनिल ने तैयार की थी। जिस वक्त भाड़े के शूटर डीन पर विश्वविद्यालय के पास गोलियां बरसा रहे थे, तब प्रोफेसर आरती अपने बिल्डर दोस्त अनिल के साथ शॉप्रिक्स मॉल में शॉपिंग कर रही थी। ये भी प्लानिंग का हिस्सा था, ताकि पुलिस को उन पर शक न हो।
वेटरनरी डीन डॉ. राजवीर सिंह की हत्या करने की प्लानिंग चार मार्च को मुनेंद्र बाना के घर में बनाई गई। सात मार्च को अनिल ने मुनेंद्र बाना की स्कॉर्पियो में शूटर आशु चड्ढा व नदीम को बैठाकर विश्वविद्यालय से डीन के घर डिफेंस एंक्लेव स्थित घर तक की पूरी जानकारी दी।