फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई प्रोफाइल केस: जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे डॉ. राजबीर, बदमाशों ने दनादन बरसाईं थीं गोलियां, विवि में दहशत

Thu, 17 Mar 2022 12:48 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
meerut news - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के मोदीपुरम में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन वेटनरी पर जानलेवा हमले करने के आरोपी छह दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। वारदात से विवि में दहशत है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई गई है। बुधवार को चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और पेट्रोलिंग की गई। 

कृषि विवि के डीन डॉ. राजबीर सिंह पर शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे बदमाशों ने गोली बरसाई थीं। डॉ. राजबीर सिंह अस्पताल में भर्ती हैं और जिदंगी-मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस की पांच टीमें इस घटना को खोलने में विफल रही हैं। बदमाश दो जगह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, लेकिन फिर भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
meerut news - फोटो : अमर उजाला
वहीं कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने विवि में सुरक्षा बढ़ा दी है। पांच गनमैन बढाए गए हैं, अभी तक यहां 115 थे, अब 120 गनमैन हो गए हैं। विवि के मुख्य गेट, कुलपति आवास और गेट नंबर चार पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। विवि में सुरक्षा कर्मियों ने पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
कुलपति ने एसएसपी से की बात 
डीन डॉ. राजबीर सिंह पर हमले के मामले में कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने एसएसपी से बात कर शीघ्र खुलासे की मांग की है। इसके अलावा कुलपति ने कमिश्रर से भी बात कर मांग की है कि डीन पर हुए हमले का पुलिस जल्द से जल्द खुलासा करे। 

4 of 5
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि विवि और विवि के मुख्य मार्ग पर भी सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाई जाए। छात्रों ने भी दो दिन पहले विवि में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी। कुलपति ने सुरक्षाधिकारी अमित कुमार से विवि की सुरक्षा को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
विवि में हुई नियुक्ति के बारे में मांगी जानकारी 
डीन डॉ. राजबीर सिंह पर हमला करने के मामले में पुलिस की जांच अलग-अलग बिंदुओं पर चल रही है। सीओ दौराला आशीष शर्मा ने बताया कि विवि में पूर्व में हुई नियुक्ति के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। 

डॉ. राजबीर सिंह को डीन कब बनाया गया था, उसके बारे में भी जानकारी मांगी गई है। अभी कैमरे में दिखे बदमाशों की तलाश की जा रही है। दो जगह पर ही बदमाश दिखे थे, बदमाश लोकल ही लग रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें