मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के शंभूनगर में शनिवार की देर रात फाइनेंस कंपनी के मालिक की कोठी में नौकर दंपती की चार साल की बेटी समेत दम घुटने से मौत हो गई। दंपती ने कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए तीसरी मंजिल पर अपने कमरे में कोयले जला रखे थे। रविवार शाम चार बजे तक भी दंपती के कमरे से बाहर नहीं आने पर कोठी के मालिक ने दरवाजा तोड़कर देखा, जहां दंपती बेड पर मृत मिले। बच्ची की सांसें चल रही थीं। उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बच्ची ने भी दम तोड़ दिया।
एक ओर जहां लोग नए साल का जश्न मना रहे थे, तो वहीं दंपती चार साल की मासूम के साथ ऐसे सोया कि पूरा परिवार नए साल का पहला दिन तक नहीं देख पाया। मासूम बच्ची 14 घंटे तक तड़पती रही। अगर कोई जाकर देख लेता कि दंपती दोपहर तक क्यों नहीं जागे तो शायद बच्ची की जान तो बच ही सकती थी।
आगे तस्वीरों में जानें इस दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी।