मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विनीत भटनागर।
- फोटो : amar ujala
48 हजार एटीएम में फंसे मिले, चार दिन पहले डाले थे 14 लाख
एटीएम में रुपये डालने वाले लोडिंग कर्मचारी सूरज कुमार ने कहा कि एटीएम को कटर से काटने के दौरान पांच-पांच सौ के 96 नोट ऊपर की तरफ चिपक गए थे जिनको बदमाश नहीं ले जा पाए। चार दिन पहले 14 लाख रुपये एटीएम में रखे थे। इनमें दो लाख 100-100 के और 500-500 के 12 लाख रुपये थे। चार दिन में ग्राहकों द्वारा 4.50 लाख रुपये निकाले गए और 48 हजार रुपये एटीएम में मिले हैं। एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी के एरिया मैनेजर अक्षय जैन का कहना है कि 9.02 लाख रुपये बदमाश ले गए हैं। एसपी सिटी का कहना है कि रुपये कितने गए हैं, इसकी सही जानकारी अभी बैंक द्वारा लिखित में पुलिस को नहीं बताई गई।