घायल सिपाही को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ये थी पूरी घटना
मेरठ में सूरजकुंड स्थित हंस चौराहे पर बृहस्पतिवार रात को दंगा नियंत्रण वाहन (वज्र वाहन) चालक पुलिसकर्मी ने एक व्यापारी को रौंद दिया। व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि वज्र वाहन का चालक पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत था, जिसके बाद भीड़ भड़क गई और महिलाओं ने पुलिसकर्मी को पीटना शुरू कर दिया।