फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी

Sat, 04 Jun 2022 01:02 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
कुत्ते का जन्मदिन, Dog Birthday - फोटो : amar ujala
मेरठ के गंगानगर में शुक्रवार को ट्रांसलेम कॉलेज में पालतू कुत्ते एलेक्स का जन्मदिन सुर्खियों में रहा। इस दौरान परिसर को गुब्बारे व फ्लैक्स बोर्ड लगाकर सजाया गया। सुबह ग्यारह बजे 11 किलो का केक काटा गया। बताया गया कि एलेक्स इस साल दो वर्ष का हो गया।

दरअसल, ट्रांसलेम कॉलेज में फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. शमीम अहमद पशु प्रेमी हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने सेंट बर्नार्ड प्रजाति के कुत्ते एलेक्स का जन्मदिन एक बड़े आयोजन के रूप मे मनाने का फैसला लिया। गुरुवार को कॉलेज में इसकी तैयारियां की गईं। बाकायदा कार्ड छपवाए गए और तकरीबन 250 लोगों को निमंत्रण दिया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे 11 किलो का केक काटा गया। वहीं कुत्ते के मालिक का कहना है कि उनके पास देश विदेश से इस आयोजन को लेकर कॉल आए तो मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है। देखें इस आयोजन की तस्वीरें: -
विज्ञापन

2 of 7
कुत्ते का जन्मदिन, Dog Birthday - फोटो : amar ujala
500 लोगों को दिया था निमंत्रण
डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पांच सौ से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया था। इसमें कॉलेज के छात्र, शिक्षक व शहर के सम्मानित लोगों सहित तकरीबन 250 लोग शामिल हुए।  
विज्ञापन

3 of 7
कुत्ते का जन्मदिन, Dog Birthday - फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे काटा केक
शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे के करीब एलेक्स का केक काटा गया। इसके लिए 11 किलो का विशेष केक तैयार किया गया था। केक काटने से पहले डॉ. शमीम ने हस्तिनापुर जाकर बंदर व आवारा पशुओं को खाद्य सामग्री खिलाई और फिर शाम को भी एलेक्स के साथ जाकर स्ट्रीट डॉग्स को भी खाना खिलाया। 

4 of 7
कुत्ते का जन्मदिन, Dog Birthday - फोटो : amar ujala
केक काटने के बाद हुई दावत
केक काटने के बाद कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए भोजन का इंतजाम रहा। विशेष बात यह है कि इस कार्यक्रम के लिए किसी वीआईपी शादी जैसा मैन्यू था।
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
आठ राज्यों व विदेश से भी आए फोन
डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि उनके विभाग से हर साल सौ से ज्यादा बच्चे पढ़ाई पूरी करते हैं। उन्हें आठ अलग-अलग राज्यों में तैनात छात्रों द्वारा फोन किया गया। शमीम के भाई कनाडा व यूएसए में रहते हैं। उन्हें वहां से भी कॉल आए।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
आमंत्रण पत्र पर छपा था कुत्ते व कौवे का फोटो
कार्यक्रम के लिए तैयार कराए गए आमंत्रण कार्ड पर स्वागत कर्ताओं में डॉ. शमीम अहमद, कौवे व कुत्ते का भी फोटो लगा था। दरसल, उनके पास एलेक्स से अलग एक रिम नाम का कुत्ता भी है। जिसे कई साल पहले उन्होंने सड़क से रेस्क्यू किया था। निक नाम का कौवा भी उनके पास है, जिसकी वह देखभाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डॉ. शमीम अहमद - फोटो : amar ujala
डॉ. शमीम अपने कुत्ते का जन्मदिन मनाकर बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि कोविड के दौरान एलेक्स के मालिक ने से उसे छोड़ दिया था। मैं उसे घर ले आया और तब से यह मेरे पास ही है। उन्हेंने बताया कि उनके पास 18 आवारा कुत्ते हैं, जिनकी वह देखभाल करते हैं। बताया कि वह अपनी आय का 70% पशु कल्याण पर खर्च करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें