फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून की छात्रा को लव जिहाद में फंसाकर दुष्कर्म, फिर आरोपी वसीम ने कहा- साथ छोड़ा तो जिंदगी खत्म कर दूंगा

Mon, 08 Jun 2020 06:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
आरोपी वसीम गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में हापुड़ निवासी कानून की छात्रा को लव जिहाद में फंसाकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोपी वसीम धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। धमकी दे रहा था साथ छोड़ा तो जिंदगी खत्म कर दूंगा। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
वसीम का फर्जी आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
वसीम ने छात्रा की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी फर्जी आईडी - फोटो : अमर उजाला
एएसपी किठौर रामानंद कुशवाहा ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी वसीम अहमद पुत्र मोमिन निवासी अजराड़ा थाना मुंडाली है। वसीम शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। हापुड़ निवासी लॉ की छात्रा ने वसीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि वसीम ने साजिश के तहत पहचान छिपा ली थी। फेसबुक पर उसकी आईडी दिनेश रावत के नाम से मिली।

4 of 8
फेसबुक पर बना रखी थी आईडी - फोटो : अमर उजाला
उसने दिनेश रावत पुत्र विजय सिंह निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट के नाम से फर्जी आधार कार्ड और अन्य कागजात भी बनवा लिए। इन कागजों के आधार पर वह नौचंदी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ रहा।
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी की फर्जी आईडी - फोटो : अमर उजाला
दसवीं पास तथाकथित दिनेश अपने आपको पत्रकार भी बताता था। करीब दो साल पहले उसने हापुड़ निवासी एक युवती को झांसे में लिया था। युवती को वह अपना नाम दिनेश रावत बताता रहा। कुछ समय पहले आरोपी ने छात्रा की वीडियो व फोटो वायरल कर दिए। जिसकी शिकायत पीड़िता ने एसपी देहात से की थी।
विज्ञापन

6 of 8
फर्जी आधार कार्ड बरामद - फोटो : अमर उजाला
मुंडाली एसओ रवि चंद्रवाल ने जांच की तो पता चला कि दिनेश रावत असल में वसीम अहमद है। जिसके बाद पीड़िता की तरफ से आरोपी वसीम के खिलाफ आईटी एक्ट और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए। आरोपी से पास असली और नकली आधार कार्ड, डीएल और अन्य कागजात बरामद किए गए।
विज्ञापन

7 of 8
आरोपी वसीम गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में मिले अश्लील फोटो 
एएसपी किठौर ने बताया कि वसीम के मोबाइल फोन से अश्लील फोटो मिले हैं। आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बनाने के अलावा फोटो खींचे थे। जिन्हें दूसरे नंबरों पर भेजा था। मोबाइल की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। वसीम ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब चार साल पहले शास्त्री नगर नई सड़क से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। वह 10वीं पास है। लेकिन फर्जी कागजों से अस्पताल में नौकरी करता रहा।
विज्ञापन

8 of 8
आरोपी वसीम - फोटो : अमर उजाला
एएसपी के अनुसार, वसीम की यह भी शिकायत की गई थी कि एक संगठन से इसे पैसा फंडिंग होता है। जिससे अन्य भी जुड़े हैं। आरोपी युवती को परेशान कर रहा था कि यदि इस मामले में शिकायत की या किसी के सामने मुंह खोला तो वह उसे मार डालेगा। आरोपी युवती को अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें