फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-1: खुल गए मंदिरों के कपाट, यहां देखें- पश्चिमी यूपी के छह जिलों की 15 तस्वीरें

Mon, 08 Jun 2020 04:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 15
खुल गए मंदिरों के कपाट - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन 5.0 और अनलॉक-1 के बीच सोमवार से जीवन को फिर से पटरी पर लाने की शुरुआत हो गई। केंद्र सरकार द्वारा घोषित अनलॉक-1 के पहले चरण के तहत पश्चिमी यूपी के जिलों में सोमवार से सभी धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं। खास बात यह है कि इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से सभी धार्मिक स्थलों पर दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आइए आपको दिखाते हैं पश्चिमी यूपी के छह जिलों की 15 तस्वीरें-

विज्ञापन

2 of 15
औघड़नाथ मंदिर खोलने की तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में प्रशासन द्वारा अभी धार्मिक स्थल, रेस्तरां, मॉल, सिनेमाहाल के खोलने अनुमति नहीं दी गई है। धार्मिक स्थल सहित इन सभी को खोलने के लिए सोमवार यानी आज कार्यपालक कमेटी फैसला लेगी। मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और बिजनौर जनपद में मंदिरों के कपाट खुल गए हैं।

संक्रमण को रोकने के लिए पिछले ढाई माह से जनपद लॉकडाउन के तहत बंदी को झेल रहा है। जिसमें व्यापारिक गतिविधियां बंद हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे सभी खुलने की तरफ जा रहा है। अनलॉक-1 के तहत जिला प्रशासन ने जहां पहले देहात क्षेत्र के कस्बों को खोला तो अब महानगर के ग्रीन जोन में आ चुके बाजार खोलने का आदेश जारी किया है। साथ ही संपूर्ण लॉकडाउन जो कि सोमवार और बृहस्पतिवार को होता था, वह भी समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 15
सहारनपुर में खुल गए मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में अनलॉक-1 के तहत सोमवार से बंदिशों के साथ धार्मिक स्थलों पर पूजा पाठ की अनुमति मिल गई है। उधर, बेहट के सिद्धपीठ में दर्शन के लिए मां शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट सोमवार को दोपहर के बाद खोल दिए गए। लेकिन प्रशासन द्वारा अभी आरती की अनुमति नहीं दी गई है। मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि प्रशासन ने एक नई औपचारिकता पूरी करने के लिए कहा है।

4 of 15
थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
वहीं एसडीएम दीप्ति देव का कहना है कि रात में ही जिला प्रशासन से सूचना मिली थी कि मंदिर व्यवस्थापक को लिखित में एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को देना होगा, जिसके बाद वे पुनः सिद्धपीठ का निरीक्षण करेंगे। वहीं निरीक्षण के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए।
विज्ञापन

5 of 15
मंदिर में अभी घंटे को ढका हुआ है - फोटो : अमर उजाला
वहीं जिले के अन्य धार्मिक स्थलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। हालांकि जिले में जामा मस्जिद सहित अधिकतर मस्जिदें खोलने से इनकार कर दिया गया है। दलील दी गई है कि केवल पांच लोगों की अनुमति का औचित्य नहीं है। इससे तो मस्जिद में आगंतुकों के साथ विवाद बढ़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 15
सहारनपुर में खुल गए मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, शर्तों के अनुरूप मंदिरों में पूजा पाठ की गई। इसके अलावा होटल और ढाबे भी खोले गए हैं। मगर ज्यादातर होटल संचालक भी नियमों को लेकर मायूसी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि कार्यक्रमों में आगंतुकों की संख्या बेहद सीमित करने, रोस्टर की बाधाओं और कर्मचारियों की सीमित संख्या जैसी शर्तों से अभी उनका कारोबार व्यवहारिक रूप से संचालित होना आसान नहीं है।
विज्ञापन

7 of 15
शामली में भी मंदिर के कपाट खुल गए - फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में 75 दिन बाद सोमवार को धर्मस्थल खुले। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं बदली- बदली नजर आई। जहां पुजारी फेस शील्ड में नजर आए तो वहीं थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को मंदिर में प्रवेश मिला। इस दौरान न चरणामृत मिला और न ही प्रसाद और फूल मालाएं चढ़ाई गईं।

8 of 15
मंदिर में रखा गया सोशल डिस्टेंसिंंग का ध्यान - फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर के प्राचीन हनुमान धाम मंदिर में कई व्यवस्थाएं की गई हैं। शहर के अन्य मंदिरों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पांच से अधिक श्रद्धालुओं को एक बार में नहीं जाने दिया जा रहा है। मंदिर कमेटी के अधिकारी व्यवस्था संभाल रहे हैं। हालांकि पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम नजर आई। देखने में आया कि महिलाएं भी बहुत कम संख्या में मंदिर गईं।

9 of 15
बागपत में मंदिर के कपाट खुल गए - फोटो : अमर उजाला
उधर, बागपत जिले में भी मंदिरों के कपाट खुल गए हैं। मंदिरों में सोमवार को श्रद्धालुओं का आवागमन रहा। मस्जिदों को सैनिटाइज कराया गया। दोपहर के बाद सोशल डिस्टेंस के साथ नमाज पढ़ी गई। शहर काजी हबीबुर रहमान ने बताया कि लोगों को जानकारी दे दी गई है कि एक साथ पांच से अधिक लोग नमाज नहीं पढ़ सकेंगे।

10 of 15
मंदिर में पूजा करती महिला - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में सोमवार से जिले के सभी धार्मिक स्थलों में रौनक लौट आई। जिले में करीब 75 दिन बाद मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इससे पहले धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज कराया गया।

11 of 15
मुजफ्फरनगर में मंदिरों के कपाट खुल गए - फोटो : अमर उजाला
नई मंडी स्थित गणपति धाम के अध्यक्ष भीमसेन कंसल ने बताया कि धाम में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुबह आरती हुई। श्रद्धालुओं को प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं दी गई।

12 of 15
गुरुद्वारा भी खुला - फोटो : अमर उजाला
गांधी कॉलोनी गुरुद्वारे में हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिंह ने बताया कि सुबह अरदास हुई। सभी धार्मिक स्थलों का खुलना बहुत ही हर्ष का विषय है। श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पा रहे थे। गुरुद्वारे में श्रद्धालु एक साथ नहीं आए। बताया कि दो-दो या चार-चार आ रहे हैं। इस संबंध में सभी को पहले ही बता दिया गया था।

13 of 15
मंदिर में पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जिले के प्रमुख धार्मिक केंद्र शुकतीर्थ के भी कपाट खोल दिए गए हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। उन्होंने प्राचीन वट वृक्ष के परिक्रमा की। संभलहेड़ा के प्रसिद्ध मंदिर सहित जिले के सभी धार्मिक स्थलों में पूजा पाठ शुरू हो गई है।

14 of 15
मंदिर की सफाई की - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद के सभी मंदिरों को सफाई और सैनिटाइजर करने के बाद ही खोला गया। हालांकि सोमवार को मंदिर में पूजा करने वालों की संख्या बहुत कम रही। वहीं मॉल भी सुने पड़े रहे।
विज्ञापन

15 of 15
मंदिर की सफाई की गई - फोटो : अमर उजाला
उधर, धामपुर के पंजाबी कॉलोनी शिव मंदिर एवं नगीना रोड स्थित माता के मंदिर पर पुजारियों के परिजनों ने सफाई की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें