वैसे तो यूपी पुलिस दनादन एनकाउंटर कर खूब वाहवाही लूट रही है लेकिन इस बीच कई ऐसे मामले सामने आए है जिनसे उस पर सवाल उठे हैं। अब ताजा मामला मेरठ से आया है, जहां मुठभेड़ के बाद पुलिसकर्मी बदमाश से तमंचा छीनने के बजाय उसका फोटो लेने में लगे रहे।
विज्ञापन
2 of 7
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
परतापुर में गेझा रोड के जंगल में 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। बदमाश के हाथ में तमंचा था। लेकिन जोश में आए पुलिसकर्मी तमंचा छीनने के बजाय बदमाश का फोटो खींचने में लग गए। यह देख इंस्पेक्टर परतापुर ने पुलिसकर्मियों को हड़काया तो तमंचा कब्जे में लिया गया। सोशल साइट्स पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद मुठभेड़ पर ही सवाल उठने शुरू हो गए।
विज्ञापन
3 of 7
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक के अनुसार वह पुलिस टीम के साथ मोहिउद्दीनपुर चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान आकाश उर्फ धीर सिंह ठाकुर निवासी खरदौनी इंचौली बाइक से शहर की तरफ आ रहा था। रोकने का प्रयास करने पर आकाश ने बाइक मोड़कर गेझा गांव की तरफ दौड़ा दी। पुलिस ने आकाश की बाइक के पीछे जीप दौड़ा दी। जंगल में जाते ही आकाश ने बाइक छोड़ी और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली आकाश के पैर में लगी।
4 of 7
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर के अनुसार आकाश शातिर अपराधी है। करीब तीन महीने पहले एसएसपी आवास के पास सिंचाई विभाग की कॉलोनी में आकाश ने साथियों के साथ जूनियर इंजीनियर के आवास में दिनदहाडे़ डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की जांच में उसका नाम सामने आया तो वह गायब हो गया था। पुलिस ने इस वारदात में चार आरोपियों को जेल भेजा था। बाद में पता चला कि मुठभेड़ के डर से आकाश गाजियाबाद के पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था।
विज्ञापन
5 of 7
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
तमंचा लेना भूल गई पुलिस
पुलिस की गोली लगते ही आकाश नीचे गिर गया। उसके हाथ में तमंचा था। वह पुलिसकर्मियों पर गोली चला सकता था लेकिन पुलिस वालों को इसकी चिंता नहीं हुई। आकाश के नीचे गिरते ही पुलिसकर्मियों ने उसके फोटो खींचने शुरू कर दिए। पुलिस उसके हाथ से तमंचा लेना भूल गई। इसको लेकर लोगों ने मुठभेड़ पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए। यह फोटो सोशल साइट पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फिर वारदात की फिराक में था
इंस्पेक्टर नीरज मलिक के अनुसार सिविल लाइन इलाके में जूनियर इंजीनियर के मकान में डकैती डालने वाले आरोपियों का आकाश सरगना था। उसको जानकारी थी कि पुलिस उसकी तलाश में लगी है। लेकिन जेल से छूटकर आकाश फिर वारदात करने की फिराक में परतापुर इलाके में आया था। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मुठभेड़ के दौरान पिस्टल चलाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुठभेड़ होते ही मौके पर पहुंचे सीओ
मुठभेड़ की जानकारी लगते ही सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह मौके पर पहुंचे। घायल आकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि आकाश के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। उसका पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें