बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर जल्द ही यूपी पहुंचकर हाथ में बंदूक थामेंगी और गांव की महिलाओं के जीवन को जीएंगी। दरअसल, फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप यूपी की शूटर दादी को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें ये दोनों ही एक्ट्रेस मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी जिसके लिए अभिनेत्रियां बागपत पहुंचेंगी। आगे जानें कैसी होगी ये फिल्म और इन एक्ट्रेस को ही आखिर क्यों चुना गया:-
विज्ञापन
2 of 11
तापसी पन्नू
सटीक निशानों के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोरने वाली यूपी के बागपत की शूटर दादी की कामयाबी जगजाहिर है। यही कारण है कि निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप ने दोनों दादी को लेकर फिल्म बनाने का फैसला किया है। दोनों के जन्म से लेकर शादी और बुजुर्ग होने के बाद शूटिंग सीखने तक को फिल्म में दिखाया जाएगा। अब गौर करने वाली बात ये भी है कि आखिर ये एक्ट्रेस शूटर दादियों के रोल के लिए क्यों फिट बैठती हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
3 of 11
तापसी पन्नू
जौहड़ी गांव की शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाश तोमर ने निशानेबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों ने 60 साल की उम्र के बाद निशानेबाजी सीखनी शुरू की और समाज के बीच संघर्ष कर हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनीं। इस पर बन रही फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू प्रकाशो तोमर की भूमिका में होंगी। दरअसल बॉलीवुड की धड़कन तापसी हर किरदार में खुद को फिट कर लेती हैं।
4 of 11
तापसी पन्नू
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' में एक छोटा सा रोल निभाकर दर्शकों को चौंका दिया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इसके बाद 'बेबी' के दूसरे भाग में नजर आई। फिल्म 'नाम शबाना' में भी उनकी काफी तारीफे हुईं।
विज्ञापन
5 of 11
तापसी पन्नू
एक बेबाक और बेधड़क लड़की का किरदार निभाकर तापसी अपनी हर फिल्म से दर्शकों के दिल में एक गहरी छाप छोड़ती हैं। एक ऐसी ही लड़की का रोल उन्होंने फिल्म 'मनमर्जियां' में भी निभाया। अपने लुक और अंदाज से ग्रामीण परिवेश की एक मजबूत महिला का किरदार निभाने के लिए तापसी यकीनन फिट बैठती हैं।
विज्ञापन
6 of 11
भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड की उभरती अदाकारा भूमि पेडनेकर भी इन दिनों निर्देशकों की हिट लिस्ट में शामिल हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मों के लिए उन्हें कई बड़े डायरेक्टर अप्रोच कर चुके हैं। भूमि ने फिल्म 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। इस फिल्म में उन्होंने एक मोटी नवविवाहिता का किरदार निभाया था जिसके लिए भूमि ने अपना वजन केवल 6 माह में 15 किलो तक बढ़ाया था।
विज्ञापन
7 of 11
भूमि पेडनेकर
2015 में फिल्म 'दम लगा के हईशा' के बाद भूमि साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' में नजर आईं। यह फिल्म भी देहाती पृष्ठभूमि पर आधारित थी और फिल्म में भूमि के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
8 of 11
भूमि पेडनेकर
हालांकि भूमि ने जल्द ही अपना वजन घटा लिया था। जिसके बाद वह एक स्लिम और खूबसूरत एक्ट्रेस के तौर दर्शकों के सामने आईं। भूमि के फैंस अब उन्हें हाथ में बंदूक थामे देखने के लिए फिर से बेताब हैं।
9 of 11
भूमि पेडनेकर
सूत्रों की मानें तो निर्देशक अनुराग कश्यप ने उन्हें शूटर दादी पर बनने वाली फिल्म 'वुमनिया' में दादी चंद्रो तोमर की भूमिका निभाने के लिए राजी किया है। हालांकि चर्चा यह भी थी कि पहले कीर्ति सेन निभाने वाली थी, लेकिन अब यह रोल भूमि पेडनेकर को दिया गया है।
10 of 11
भूमि पेडनेकर
जानकारी के अनुसार भूमि फिल्म की शूटिंग के लिए बागपत के जोहड़ी गांव पहुंचेंगी जहां निशानेबाजी सहित दादी के जीवन और संघर्ष से संबंधित सीन फिल्माए जाएंगे। फिल्म में ओलंपिक पदक जीतते हुए दिखाया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर होगी। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत में फिल्म के सेट बनाए जाएंगे।
शामली के मखमूलपुर में जन्मी चंद्रो तोमर और मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव में जन्मी प्रकाशो तोमर के जन्म से लेकर अंगदपुर जौहड़ी में एक ही घर में देवरानी-जेठानी के तौर पर शादी, घर और खेत का कार्य, इसके बाद निशानेबाजी सीखना। सैकड़ों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन जाने की कहानी को सिलसिलेवार दर्शाया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें