मेरठ जनपद के खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी हत्याकांड मामले में आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। वहीं इस मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी शाहबाज और इमरान के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए हैं।
बता दें कि एसआईटी के विवेचक व क्राइम ब्रांच बागपत के निरीक्षक तपेश्वर सागर रविवार को पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। यह कार्रवाई की।