फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद बवाल: एक समुदाय के घरों-ट्रैक्टर फूंके, धर्मस्थलों में तोड़फोड़, लोगों ने खेत में छिपकर बचाई जान

Mon, 10 Apr 2023 10:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
आग बुझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में हस्तिनापुर क्षेत्र के पलड़ा गांव में हुए विशु हत्याकांड के बाद सोमवार को बवाल हो गया। अंतिम संस्कार के बाद भड़के लोगों ने दूसरे समुदाय के दो मकानों में आग लगा दी। इस दौरान उन्होंने पथराव भी किया। 

बताया गया कि दो धर्मस्थलों में तोड़फोड़ की गई। दो ट्रैक्टर के साथ ही गेहूं और गन्ने की फसलों को भी जला दिया गया। लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
घर में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
वहीं आईजी नचिकेता झा और एसएसपी रोहित सजवाण समेत आला अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर स्थिति को संभाला। तनाव देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। देर शाम हस्तिनापुर थाना पुलिस ने 14 नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 7
घर में आग लगाई। - फोटो : अमर उजाला
गांव में होली पर हुए विवाद की रंजिश में रविवार शाम विशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ। करीब 10 बजे शव गांव में पहुंचा। इससे आक्रोश फैल गया। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय रास्ते में कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय के कई मकानों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

4 of 7
आगजनी - फोटो : अमर उजाला
वहीं आनन-फानन अंतिम संस्कार कराया गया। कुछ देर बाद ही आक्रोशित भीड़ ने मंसूर और महकार के मकान और नवाबुद्दीन के छप्पर में आग लगा दी। दो ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा दो धर्मस्थलों में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से भी की गई धक्का-मुक्की
घटना के दौरान मकानों के अंदर जो भी सदस्य थे, वह भागकर खेतों में जाकर छिप गए। कई घंटे तक वहीं छिपे रहे। वहीं, भीड़ ने गेहूं और गन्ने के खेतों में भी आग लगा दी। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वही, आईजी, एसएसपी समेत कई थानों की फोर्स और पीएससी ने गांव में मोर्चा संभाला। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एक मकान का सामान और ट्रैक्टर जल चुके थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगजनी - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि जिन लोगों के मकान जलाए गए हैं, वह हत्याकांड में नामजद नहीं हैं, लेकिन हत्यारोपियों के करीबी बताए जा रहे हैं। देर शाम तक दूसरे समुदाय का कोई भी परिवार अपने घर नहीं लौटा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें