फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायमा हत्याकांड: पिता ने गला दबाया और जुबेर ने गोली मारी, दो बेटियों के सिर से छीना मां का साया, खौफनाक थी वारदात

Wed, 22 Jun 2022 03:42 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
सायमा हत्याकांड - फोटो : amar ujala
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के श्यामनगर में बसपा नेता दिलशाद शौकत के मकान में किराये पर रह रही सायमा की बुधवार सुबह पांच बजे हत्या के समय उसकी दो बेटियां भी पास ही सो रहीं थीं। गोली चलने की आवाज से बच्चियां जागीं पर नाना असलम ने उन्हें सुला दिया। इसके बाद पिता ने बेटी का गला दबाया और चचेरे भाई ने उसे गोली चलाकर मौत की नींद सुला दिया। सायमा ने शायद ही यह सोचा होगा कि उसके अपने ही उसकी जान ले लेंगे। 

पिता और भाई को शक था कि सायमा के कई लोगों से संबंध हैं। पति से तलाक लेने के बाद से ही उन्हें सायमा के चरित्र पर शक था। वे कई बार सायमा की हत्या की कोशिश कर चुके थे। शक और संदेह के कारण उन्होंने सायमा की जान ले ली और उसे मौत के घाट उतारकर दो मासूम बेटियों के सिर से मां का साया छीन लिया। पुलिस ने आरोपी पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
सायमा हत्याकांड - फोटो : amar ujala
सायमा, बसपा नेता दिलशाद शौकत के दो मंजिला मकान में अपनी दो बेटियों के साथ किराये पर रहती थी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे भाई फरमान सायमा के घर गए तो वह बेड पर मृत पड़ी थी। उसकी दोनों बेटी लाइबा (7) व कुलसुम (6) उसी कमरे में सो रहीं थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
सायमा हत्याकांड - फोटो : amar ujala
असलम ने गला दबाया और जुबेर ने मारी गोली 
पुलिस ने बताया कि जुबेर ने सायमा के सिर में तमंचा सटाकर गोली मारी और पिता असलम ने गला दबाया। वह अपनी बेटियों के साथ सो रही थी। सुबह 5 बजे दोनों वहां पर पहुंचे। सोती हुई सायमा को मारकर वापस लौट आए। बताया है कि गोली की आवाज सुनकर दोनों बेटियां जाग गईं थी।
 

4 of 6
सायमा हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक सायमा के भाई फरमान की तहरीर पर पिता असलम और चचेरे भाई जुबेर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों ने पहले भी सायमा की हत्या का प्रयास किया था। आरोपी तमंचा कहां से खरीदकर लाए थे। इसकी पुलिस भी जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सायमा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में जुबेर ने एक युवक का नाम बताया है जिसकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सायमा लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा देती थी। दोनों आरोपियों ने सायमा की हत्या का पछतावा न होने की बात कही है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
दोनों ने गुनाह कुबूल किया
पिता और चचेरे भाई ने महिला की हत्या की है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में वारदात करना कुबूल कर लिया है। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें