फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Building Collapse: हथौड़े से तोड़ा... कटर से काटा लिंटर, तंग गलियां, बारिश और कम संसाधन बने बाधा

Sun, 15 Sep 2024 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की जाकिर कालोनी में तीन मंजिला मकान के मलबे में दबे लोगों को बचाने में तंग गलियां, बारिश और अपर्याप्त संशाधन बाधा बने। इससे मलबे में दबे लोगों को निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तो उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे। तंग गली में जेसीबी और अन्य मशीनें नहीं पहुंच पाईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। हालांकि बाद में गाजियाबाद से एनडीआरएफ और सहारनपुर व अमरोहा से एसडीआरएफ की एक-एक टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य में तेजी आई।

 
विज्ञापन

3 of 13
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
जाकिर कॉलोनी की तंग गली में तीन मंजिला मकान गिरने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा समेत तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
 

4 of 13
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया। हथौड़े से भी लिंटर तोड़ा गया। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे राहत और बचाव कार्य में बाधा आई। मलबा हटाने के लिए मंगाई गई जेसीबी जब अंदर नहीं पहुंच पाई तो इलेक्ट्रिक कटर मंगाए गए।
विज्ञापन

5 of 13
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
जिनकी मदद से लिंटर को काटकर मलबा हटाया गया। करीब चार घंटे बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 
विज्ञापन

6 of 13
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
दबे लोगों को रात में डॉग स्क्वायड ने तलाशा
राहत और बचाव कार्य में रात के समय डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया। देर रात तक मलबे में दबे छह लोगों को श्वान तलाशते रहे। हालांकि यह कारगर साबित नहीं हुआ। भीड़ को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 
विज्ञापन

7 of 13
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
जिसने सुना वह दौड़ पड़ा
मकान ढहने की खबर जिसनी सुनी वह घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। केवल जाकिर कालोनी ही नहीं आसपास की कालोनी व मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंचे। हर किसी की नजरें मलबे में झांककर इसमें दबे लोगों को तलाश रहीं थीं। लोग मलबे में दबे लोगों के सुरक्षित होने की दुआ कर रहे थे।

 

8 of 13
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, पांच बच्चों समेत दस की मौत
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में शनिवार शाम तीन मंजिला मकान गिर गया। इसके मलबे में छह बच्चों समेत 15 लोग और मवेशी दब गए। मलबे में दबने से दस की मौत हो गई। इनमें साजिद (40) पुत्र अलाउद्दीन, साकिब (20) पुत्र साजिद, सानिया (15) पुत्री साजिद, रीजा (7) पुत्री साजिद, सिमरा (डेढ़ साल) पुत्री शहजाद, नफीसा (63) उर्फ नफ्फो पत्नी अलाउद्दीन, फरहाना (20) पत्नी नदीम, अलीशा (18) पत्नी नईम, आलिया (6) पुत्री आबिद, रिमसा (पांच माह) पुत्री नईम शामिल हैं।

9 of 13
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
ये हैं घायल
कुल दस लोगों की मौत हुई, जिनमें पांच बच्चे हैं। जबकि नईम (22) पुत्र अलाउद्दीन, नदीम (26) पुत्र अलाउद्दीन, साकिब (20) पुत्र अलाउद्दीन, सायना (38) पत्नी साजिद, और सोफियान (6)  घायल हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिनमें कई की हालत गंभीर है।

10 of 13
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
जाकिर कॉलोनी में नफीसा उर्फ नफ्फो (65) पत्नी अलाउद्दीन बेटे साजिद, नईम, नदीम और शाकिर के परिवारों के साथ करीब 50 वर्ष पुराने तीन मंजिला मकान में रह रही थीं। 

 

11 of 13
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
भूतल पर मवेशियों की डेयरी संचालित थी। प्रथम और द्वितीय तल पर नफ्फो और उनके चार बेटों के परिवार रह रहे थे। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस को सूचना देकर स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। 

12 of 13
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाना शुरू किया। एडीजी डीके ठाकुर, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा भी मौके पर पहुंच गए। बारिश और तंग गलियों के चलते बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
टाइमलाइन
शाम 4:30 बजे जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान ढहा।
शाम 4:35 बजे स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।
शाम 5 बजे लोहियानगर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे।
शाम 5:30 बजे सीओ कोतवाली फोर्स के साथ पहुंचे।
शाम 5:45 बजे एसपी सिटी कई थानों के फोर्स के साथ पहुंचे
शाम 5:50 बजे नगर निगम की टीम पहुंची, मलबा हटाना शुरू।
शाम 5.30 बजे एसएसपी डॉ. विपिन ताडा मौके पर पहुंचे।
शाम 6:30 बजे कमिश्नर सेल्वा कुमार जे मौके पहुंची।
शाम 6:30 बजे साजिद को मलबे से बाहर निकाला गया।
शाम 7:00 बजे एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर फोर्स के साथ पहुंचे।
शाम 7:05 बजे सायमा को मलबे से निकाला गया।
शाम 7:30 बजे आईजी नचिकेता झा फोर्स के साथ पहुंचे।
शाम 7:45 बजे सानिया, साकिब और रिजा को निकाला गया।
शाम 8 बजे डीएम दीपक मीणा मौके पर पहुंचे।
शाम 8:15 बजे नगर स्वास्थ्य अधिकारी निगम के कर्मचारी पहुंचे।
शाम 8:20 बजे एनडीआरएफ की टीम पहुंची राहत कार्य शुरू किया।
रात 9 बजे चिकित्सकों ने साजिद, सानिया साकिब और रिजा को मृत घोषित किया।
रात 10:30 बजे मलबे से सूफियान को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें