मेरठ में तीन मंजिला मकान एक झटके में मलबे में तब्दील हो गया। चारों ओर धुएं का गुबार दिखने लगा। तेज आवाज और धमके के कारण दूर तक लोगों के मकान भी दहल गए। कुछ देर तक लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। मलबे में दबे लोग किस हाल में हैं, इसका किसी को अंदाजा नहीं था, लोग बस उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
जाकिर कॉलोनी निवासी नफ्फो के चारों बेटे साजिद, नदीम, शाकिर और नईम भूतल पर डेयरी चलाते हैं। एक बेटा आबिद अपनी पत्नी नसीम और बच्चों के साथ अलग मकान में रहता है।
विज्ञापन
3 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
हादसे से कुछ देर पहले घर से किसी काम से बाहर निकले नईम ने बताया कि घर में उनकी मां नफीसा, भाई साजिद और भाभी सायमा अपने कमरे में आराम कर रहे थे। उनकी बेटी सानिया और रिजा घर में खेल रही थी।
4 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
नईम की पत्नी अलीशा (22) अपनी पांच माह की बेटी रिमशा के साथ कमरे में थी। दूसरा भाई नदीम (28) अपनी पत्नी फरहाना (24) के साथ किसी कार्य में व्यस्त था। उनके मामा पप्पू का बेटा सूफियान पांच माह की चचेरी बहन को लेकर घर आया था।
विज्ञापन
5 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
भाई शाकिर और उसकी पत्नी साहिबा किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। तभी अचानक यह हादसा हो गया। पत्नी अलीशा और मासूम बेटी रिमशा समेत अन्य परिजन की सलामती को लेकर चिंतित नईम फफक कर रो पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
6 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
पुराने शहर में जगह-जगह मौत बनकर खड़े हैं जर्जर मकान
पुराने शहर में सैकड़ों की संख्या में पुराने और जर्जर मकान मौत बनकर खड़े हैं। इन मकानों में काफी परिवार मजबूरन रह रहे हैं। नगर निगम ने इनकी सुध कभी नहीं ली और लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
7 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
पुराने शहर का अधिकतर हिस्सा लोहियानगर, लिसाड़ी गेट, कोतवाली और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इन क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या में मकान जर्जर हालत में हैं। कई दिन से रूक-रूककर हो रही बारिश से इन मकानों के गिरने का खतरा और अधिक बढ़ गया है।
8 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
जिससे शहर में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। स्थानीय लोग नगर निगम के अधिकारियों से ऐसे मकानों का सर्वे कराकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की मांग करते रहे हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया।
9 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम कार्यालय ही वर्षों से जर्जर भवन में संचालित हो रहा था। इसके गिरने का खतरा बढ़ा तो जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई, जो अभी भी जारी है।
10 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को तीन मासूम बच्चों की गई थी जान
इससे पहले, शुक्रवार को मेरठ में बारिश के कारण एक मकान की छत और एक छज्जा गिरने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। बहसूमा क्षेत्र के मोड़ खुर्द गांव में मजदूर मशरूफ के पुत्र बिलाल (4) और बेटी इनाया (1) की मौत हो गई थी। जबकि सात माह की गर्भवती पत्नी रूखसार और पुत्र जुनैद (7) गंभीर घायल हो गए थे।
11 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
उधर, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के विकासपुरी में आरिफ का बेटा साद (8) तीसरी मंजिल पर बने मकान के छज्जे पर खेल रहा था। तभी अचानक छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया। हादसे में साद की मौत हो गई थी। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था।
12 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
नींव कमजोर थी
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि तीन मंजिला मकान की नींव कमजोर थी। बारिश के चलते मकान में सीलन आ गई थी, जिसके चलते वह गिर गया। जिसमें महिला व बच्चों समेत करीब 15 लोग मलबे में दब गए।
13 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू अभियान चलाकर कुछ लोगों को निकाला है। इनमें से बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। जिनको निकालने के लिए अभियान चल रहा है।
14 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
जारी रहेगा अभियान
एसएसपी विपिन ताडा ने कहा कि जाकिर कलोनी में मकान गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। बचाव अभियान चलाकर मलबा हटाया जा रहा है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अभी अभियान चल रहा है।
15 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, पांच बच्चों समेत दस की मौत
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में शनिवार शाम तीन मंजिला मकान गिर गया। इसके मलबे में छह बच्चों समेत 15 लोग और मवेशी दब गए। मलबे में दबने से दस की मौत हो गई। इनमें साजिद (40) पुत्र अलाउद्दीन, साकिब (20) पुत्र साजिद, सानिया (15) पुत्री साजिद, रीजा (7) पुत्री साजिद, सिमरा (डेढ़ साल) पुत्री शहजाद, नफीसा (63) उर्फ नफ्फो पत्नी अलाउद्दीन, फरहाना (20) पत्नी नदीम, अलीशा (18) पत्नी नईम, आलिया (6) पुत्री आबिद, रिमसा (पांच माह) पुत्री नईम शामिल हैं।
16 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं घायल
कुल दस लोगों की मौत हुई, जिनमें पांच बच्चे हैं। जबकि नईम (22) पुत्र अलाउद्दीन, नदीम (26) पुत्र अलाउद्दीन, साकिब (20) पुत्र अलाउद्दीन, सायना (38) पत्नी साजिद, और सोफियान (6) घायल हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिनमें कई की हालत गंभीर है।
17 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
जाकिर कॉलोनी में नफीसा उर्फ नफ्फो (65) पत्नी अलाउद्दीन बेटे साजिद, नईम, नदीम और शाकिर के परिवारों के साथ करीब 50 वर्ष पुराने तीन मंजिला मकान में रह रही थीं। भूतल पर मवेशियों की डेयरी संचालित थी।
18 of 19
Meerut House Collapse
- फोटो : अमर उजाला
प्रथम और द्वितीय तल पर नफ्फो और उनके चार बेटों के परिवार रह रहे थे। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस को सूचना देकर स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए।
पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाना शुरू किया। एडीजी डीके ठाकुर, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा भी मौके पर पहुंच गए। बारिश और तंग गलियों के चलते बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।