सावन आते ही बाजार घेवर, गुझिया और मावे की मिठाईयों से महकने लगे हैं। मठरी, नमक पारे, मेथी की नमकीन मठरियां मिठाईयों की दुकानों पर सज चुकी हैं। मेरठ में बुढ़ाना गेट से लेकर बेगमबाग, शास्त्रीनगर, आबूलेन, सदर, थापर नगर, शारदा रोड, रेलवे रोड और साकेत के बाजार में मिठाईयों व नमकीन की दुकानों पर इस समय सिंधारे के मिष्ठानों की महक है।
सदर बाजार में प्रेम स्वीट्स पर चॉकलेट, मलाई पनीर, केसर मलाई, मस्ताना, प्लेन देसी घी के घेवर उपलब्ध हैं। साथ ही मावा गुझिया, प्लेन गुझिया, चीनी पंगी गुझिया, फैनी (मीठी और फीकी), काजू रोल, काजू रोल तरह की मिठाई हैं। चॉकलेट घेवर की डिमांड बहुत हैं। कहीं बडे़ तो कहीं छोटे घेवर हैं।