फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनाम हो रहे मेरठ के पॉश इलाके, शास्त्रीनगर में सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद कई कोठियां निशाने पर 

Tue, 25 Jun 2019 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
हाल ही में बंद किए गए हैं 67 कोठे - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के निर्देश पर मेरठ के कबाड़ी बाजार में रेडलाइट एरिया के 67 कोठे पुलिस-प्रशासन बंद करा चुका है। लेकिन शहर की पॉश कॉलोनियों में देह व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। कहीं ब्यूटी पार्लर की आड़ में तो कही पर किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेटों के खुलासे पुलिस आए दिन कर रही है। 

 
विज्ञापन

2 of 8
थाने में बैठे गिरफ्तार युवक व महिला - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में एंटी ह्यूमन टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इस क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहर के पॉश इलाके बदनाम होते रहे हैं। पुलिस के अनुसार ताजा मामले के बाद कई कोठियां निशाने पर हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
गिरफ्तार महिला - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर में सेक्स रैकेट चलाने वाले मकान मालिक को सोमवार को पुलिस ने नामजद कर लिया। वहीं, रविवार को हिरासत में ली गईं दो सेक्स वर्करों व दो युवकों से पूछताछ में कई बात सामने आई है। इसके बाद से कई कोठियां पुलिस के टारगेट पर हैं। शहर के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट चलने का खुलासा बीते दिनों अमर उजाला ने किया था।

4 of 8
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना पुलिस ने शास्त्रीनगर के ब्लॉक में रामपाल प्रधान के मकान पर छापा मारा था। यहां किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने रोहित शर्मा निवासी एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, ग्राहक टेकचंद गिरी निवासी भोपाल विहार भावनपुर के अलावा एक महिला और एक युवती को गिरफ्तार किया था।

 
विज्ञापन

5 of 8
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एएचटीयू के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर के अनुसार, दोनों महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। आर्थिक समस्या को लेकर वह देह व्यापार कर रही थीं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
हाल ही में बंद किए गए हैं 67 कोठे - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में खुले कई राज 
एएचटीयू की टीम ने सोमवार को दोनों सेक्सवर्करों और युवकों से पूछताछ की। उन्हें शास्त्रीनगर के कई मकानों में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली। बताया कि कबाड़ी बाजार में रेडलाइट एरिया बंद होने के बाद से पॉश कॉलोनियों में धंधा चल रहा है। अमर उजाला ने स्टिंग के जरिए इस पर मुहर भी लगाई। पुलिस जांच में कई कोठियां मालिकों के नाम सामने आए हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
शास्त्रीनगर में इस घर में चल रहा था देहव्यापार - फोटो : अमर उजाला
मकान बदलने की फिराक में थे आरोपी
पुलिस का कहना है कि रोहित अपने परिवार की महिला के साथ डेढ़ साल से सेक्स रैकेट चल रहा था। ग्राहक से दो से तीन हजार रुपये लिए जाते थे। रोहित ने बताया कि वह बीच-बीच में मकान बदल देते हैं, जिससे किसी को संदेह न हो। एक सप्ताह बाद दूसरी जगह देखनी थी। पुलिस का कहना है कि जिस मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था वह छह हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर था।
 
विज्ञापन

8 of 8
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कई जगह मिली है सेक्स रैकेट की जानकारी
सेक्स रैकेट चलाने वाले मकान मालिकों को भी नामजद किया जाएगा। शास्त्रीनगर वाले मामले में मकान मालिक नामजद हुआ है। पॉश इलाके में कई जगह सेक्स रैकेट की जानकारी मिली है। सभी जगह जांच की जा रही है। -संजीव देशवाल, सीओ एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें