फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन का खौफनाक अंत: नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, गर्भवती सीमा को दी ऐसी मौत, लाश देख कांपी लोगों की रूह

Wed, 11 May 2022 08:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में हत्या, गर्लफ्रेंड की हत्या - फोटो : amar ujala
लिव-इन रिलेशनशिप का एक बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाने वाली सीमा को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसके साथ ऐसा हो जाएगा। वह प्रेमी जोगेंद्र के परिवार के साथ ही रहती थी। वहीं प्रेमी के साथ रहने के दौरान वह गर्भवती हुई तो जोगेंद्र के परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद आरोपी जोगेंद्र ने पत्नी के साथ सीमा को मारने की साजिश रच डाली। फिर बाद में उसने सीमा को मौत के घाट उतार दिया। सीमा को इतनी बेरहमी से मारा गया कि उसकी लाश देख लोगों की रूह कांप गई। 

गंगानगर का है मामला
यह मामला मेरठ में गंगानगर का है। पुलिस के अनुसार लिव-इन में रह रही युवती सीमा को आरोपी जोगेंद्र और उसकी पत्नी ज्योति ने साजिश के बाद मौत के घाट उतारा है। सीमा गर्भवती हो गई थी, जिससे जोगेंद्र के परिवार को चिंता सताने लगी थी कि वह उनके घर आकर रहेगी।
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ में हत्या, गर्लफ्रेंड की हत्या - फोटो : amar ujala
सीमा के परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा
सीमा के परिजनों ने जोगेंद्र और पत्नी को नामजद करते गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सीमा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में हत्या, गर्लफ्रेंड की हत्या - फोटो : amar ujala
बताया गया कि सीमा इंचौली थाना क्षेत्र के पबला गांव की रहने वाली थी और वह इंचौली में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती थी। सीमा का जोगेंद्र निवासी नंगली आजमाबाद इंचौली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके चलते दोनों तीन साल से न्यू मीनाक्षीपुरम गंगानगर में किराये के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। 

4 of 5
मेरठ में हत्या, गर्लफ्रेंड की हत्या - फोटो : amar ujala
बताया गया कि रविवार रात 12 बजे जोगेंद्र ने सीमा की केबिल के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। मंगलवार को सीमा के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें मारपीट के निशान भी मिले हैं। सीमा के परिजनों ने आरोप लगाया कि जोगेंद्र और उसकी पत्नी ज्योति ने साजिश कर सीमा की हत्या की है। गर्भवती होने के बाद सीमा नंगली आजमाबाद गांव में रहना चाहती थी। जोगेंद्र की पत्नी को इसका पता चला तो दोनों ने यह साजिश रची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में हत्या, गर्लफ्रेंड की हत्या - फोटो : amar ujala
सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि मुख्य आरोपी जोगेंद्र को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। यहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी जोगेंद्र और उसकी पत्नी ज्योति को नामजद किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें