LLB स्टूडेंट मर्डर, यश हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
रात में छावनी बनाया लिसाड़ीगेट
दो दिन पहले मेडिकल पुलिस ने दो युवक उठाए थे। वह समलैंगिक ग्रुप से जुड़े थे। उन्होंने ही लिसाड़ीगेट के शाहवेज, अलीजान, सलमान का नाम बताया था। पुलिस ने रात में लिसाड़ीगेट इलाके को छावनी बना लिया। चारों युवकों को उठाया, रात में सख्ती से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर नाले से शव को बरामद कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 26 जून को ही यश की उन्होंने हत्या कर दी थी। इस घटना में मेडिकल और लिसाड़ीगेट की पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है।