उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित की गई महापंचायत में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से किसान शहर में पहुंचे। इन किसानों के स्वागत के लिए लोगों ने भी पलक-पांवड़े बिछा दिए, जिससे किसान अभिभूत नजर आए। महापंचायत में आने वाले देशभर के किसानों के स्वागत में शहर के लोग सुबह से ही मुख्य चौराहों और एंट्री गेट पर डटे रहे।
शनिवार देर रात करीब 12 बजे से किसानों के जत्थे मुजफ्फरनगर के महापंचायत स्थल पर पहुंचने लगे थे। युवाओं में जोश था जो नारेबाजी करते चल रहे थे। सुबह होते होते सड़क पर किसानों के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। किसान जहां सड़कों पर नाचते-गाते चल रहे थे वहीं हरी, सफेद, भगवा और पीली पगड़ियों व गमछों से पूरा शहर पटा नजर आया। महापंचायत स्थल के पंडाल में भी किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगे गमछे लहराकर महापंचायत का आगाज किया। आगे तस्वीरों में देखें दिन भर कैसा रहा शहर का नजारा: -
विज्ञापन
2 of 9
उमड़ा किसानों का जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में शहर के जीआईसी मैदान में हो रही महापंचायत में शामिल होने के लिए सुबह से ही किसानों के वाहन पहुंचने शुरू हो गए। दिन निकलने के साथ ही पूरा शहर हरे-सफेद व पीले रंग के झंडों से पट गया।
सुबह दस बजते-बजते शहर में लागू की गई यातायात की सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गईं और हर ओर सड़कों पर केवल किसानों के ही वाहन दौड़ते नजर आए। फ्लाईओवर पर दूर तक पैदल पंचायत स्थल तक पहुंचने के लिए किसानों का हुजूम नजर आया।
विज्ञापन
3 of 9
महापंचायत में पंजाब के किसानों की संख्या रही ज्यादा
- फोटो : अमर उजाला
किसान महापंचायत में पहुंचने के लिए किसान महावीर चौक से पंचायत स्थल तक पैदल गए। इस दौरान पंजाब के किसानों की संख्या सबसे ज्यादा रही। हरी-पीली, सफेद और नारंगी पगड़िया पहने किसानों का जगह- जगह पर जोरदार स्वागत किया गया।
4 of 9
नाचते-गाते किसान कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
शहर के जीआईसी ग्राउंड में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में रविवार सुबह से ही उमड़ी भीड़ के सामने सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। प्रशासन की ओर की गई व्यवस्थाएं सुबह दस बजने के साथ ही चरमरा गई। किसान नाचते गाते पंचायत स्थल तक पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 9
हुक्का सुलगाते किसान
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के कुछ किसान बैलगाड़ी के साथ महापंचायत में शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने पंचायत स्थल के बाहर ठहरकर हुक्का चौपाल लगाई और सरकार की नीतियों खिलाफ जमकर चर्चा की।
विज्ञापन
6 of 9
महापंचायत में शामिल किसान
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार से तीखे सवाल किए और आंदोलन की रणनीति को लेकर चर्चा की। कई किसान पंचायत स्थल के बाहर हुक्का गुड़गुड़ाते नजर आए नजर आए।
विज्ञापन
7 of 9
पोस्टर लेकर पहुंचे किसान
- फोटो : अमर उजाला
कई स्थानों पर किसान कार्यकर्ता हाथों हाथों में सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर किसान पंचायत में पहुंचे।
8 of 9
महापंचायत में शामिल किसान नेता
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 1:00 बजे पंचायत राकेश टिकैत महापंचायत स्थल पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने हवा में तिरंगे गम से लहरा कर महापंचायत की शुरुआत कराने की हामी भरी। इसके जवाब में पंडाल में उपस्थित किसान कार्यकर्ताओं ने अपने साथ लाए हरे-सफेद और नारंगी गमछे को हवा में लहरा कर राकेश टिकैत का स्वागत किया।
दीवार पर बैठकर महापंचायत को सुनते हुए युवा किसान
- फोटो : अमर उजाला
पंचायत में लाखों की संख्या में किसान पहुंचे वही युवा किसानों की संख्या भी काफी रही कई युवा किसान आसपास की इमारतों की दीवारों पर बैठकर पंचायत का लुत्फ लेते नजर आए।