तीनों कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को दिशा देने और यूपी में सत्ता परिवर्तन को लेकर मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में देशभर के किसान शामिल किसानों में पंजाब व हरियाणा के किसानों की संख्या ज्यादा दिखी। युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
किसान महापंचायत में देश के कोने कोने से किसान कार्यकर्ता और नेता पहुंचे। यहां पंचायत स्थल के मंच पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य योगेंद्र यादव व गुरनाम चढुनी, मेधा पाटकर समेत तमाम किसान नेता मौजूद रहे। खास बात यह है कि जब से गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन शुरू हुआ है तब से राकेश टिकैत ने अपने घर की चौखट पर कदम नहीं रखा है। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर क्या वजह है आखिर नौ महीने से राकेश टिकैत ने अपने घर का रुख तक नहीं किया