माता पिता को कावड़ में बैठाकर लाए युवक
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त परिवार में रहते हैं सभी
इनका कहना था कि संयुक्त रूप से रहते हुए उनके घर में हर खुशी है। सभी भाई माता पिता की बहुत सेवा करते हैं। घर की इसी खुशहाली के लिए वह अपने माता-पिता को कावड़ में बैठाकर गंगाजल साथ ले कर हरिद्वार से आए हैं। शामली में इन लोगों का जगह-जगह शहरवासियों ने स्वागत किया। वहीं शहर के इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमियों ने इन्हें रोक कर उनका स्वागत किया और उनके खाने-पीने की व्यवस्था और सेवा की ।