फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: केसरिया रंग से सराबोर हुआ हाईवे, हर तरफ बम-बम की गूंज, देखिए तस्वीरें

Thu, 25 Jul 2019 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सावन के पवित्र माह में हरिद्वार से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांविडयों का यूपी की सीमा में पदार्पण होने लगा है। मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर प्रतिदिन कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गुरुवार सुबह से ही हाईवे पूरी तरह केसरियां रंग से सराबोर होने लगा। बाईपास सहित शहर में कई स्थानों पर कांवड़ शिविरों का शुभारंभ हो गया है। बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर हाईवे की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
रुड़की रोड, दिल्ली रोड और गढ़ रोड पर कांवड़ियों का आगमन हो रहा है। दिल्ली जाने वाले शिवभक्त बेगमपुल से दिल्ली रोड की तरफ मुड़ जाते हैं। वहीं, अलीगढ़ और आगरा तक के कांवड़िया हापुड़ रोड से जा रहे हैं। कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए रुड़की रोड, सोतीगंज, डीएन कॉलेज, फुटबॉल चौराहा, जगदीश मंडप, नवीन मंडी पर कांवड़ सेवा शिविर शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
शाम ढलते ही कांवड़ सेवा शिविर में भगवान शिव के गीत गूंजने लगते हैं। जगदीश मंडप के पास स्थित सेवा शिविर में दिल्ली के कांवड़ियों ने अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। यहां बच्चे भी नृत्य करते नजर आए।

4 of 6
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हाईवे पर खिर्वा चौराहा और डिफेंस आदि जगहों पर बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। शाम को क्षेत्र के लोग कांवड़ियों को देखने पहुंचते हैं। इस बीच बच्चे झूले का आनंद भी लेते हैं। शाम ढलते ही हाईवे पर मेले जैसा माहौल हो जाता है। वहीं, चाट-पकौड़ी आदि की दुकानें सज जाती हैं।      
विज्ञापन

5 of 6
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मंगोलपुरी निवासी चार किशोरों ने पहली बार भगवान शिव का नाम लेकर कांवड़ उठाई। साहिल, अमन, अभिषेक और मनीष ने बताया कि वे नवीं कक्षा के छात्र हैं। इस बार उन्होंने कांवड़ लाने का प्रण लिया था। हरिद्वार से चलकर चारों छात्र कंकरखेड़ा खिर्वा बाईपास स्थित शिविर में रुके  हैं।उनकी कांवड़ का वजन लगभग 60 किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के उदयपुर क्षेत्र की टीम हरिद्वार से कांवड़ लेकर मेरठ पहुंची। टीम के चार सदस्य मार्ग पर झूला कांवड़ लेकर चल रहे थे। डीसीएम पर लगे डीजे पर धार्मिक और देशभक्ति की धुन बजाई जा रही थी। हरिद्वार से सिकंदरपुर जा रही पहली नरमुंड झांकी कांवड़ ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। विजय ने बताया कि पहली बार वे मन्नत पूरी होने पर कांवड़ ला रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें