भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच दोपहर दो बजे शुरू हो गया। मैच को लेकर शहर के लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारत की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ मुजफ्फरनगर समेत शहर से लेकर देहात तक लोग भी मैच को लेकर उत्साहित हैं। लोग जगह जगह मैच देख रहे हैं।
मेरठ में पीएल शर्मा रोड पर गैलेक्सी स्टोर पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। इसके अलावा आईटीआई साकेत क्रिकेट मैदान में भी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की व्यवस्था की गई है। बाजारों और शहर की सड़क पर इक्का-दुक्का व्यक्ति ही नजर आ रहा है।
मैच को लेकर लोग उत्साहित हैं और मैच देखने की तैयारी में लगे हुए हैं। सभी को उम्मीद है कि हर बार की तरह रोहित शर्मा अच्छा प्रदर्शन करेंगे। क्रिकेट विशेषज्ञ की माने तो रोहित हर बार की तरह तेजी से रन बनाएंगे।