मनीषा का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस के सामने महिला ने कबूला कि पति मनीष और ब्वॉयफ्रेंड पवन के साथ मिलकर मनीषा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने वारदात को कबूल करते हुए आरोपी महिला और उसके पति ने बताया कि मनीषा ने भाभी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखकर वीडियो बना लिया था।
उससे कई बार वीडियो डिलीट करने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसे लेकर झगड़ा हुआ जिसकी रिपोर्ट नोएडा थाने में दर्ज है। इसके बाद प्रेमी पवन के साथ हत्या की साजिश रची गई, इसके लिए प्रॉपटी को आधार बनाया गया, ताकि पति को भी इसमें शामिल कर लिया जाए।