फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के बाद घर में था खुशी का माहौल, अचानक हुआ ऐसा, मातम में बदल गईं खुशियां, तस्वीरें

Fri, 24 Jul 2020 06:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटी की शादी के बाद से घर में खुशी का माहौल था। अचानक परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया। माता-पिता दोनों की एक साथ मौत होने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपती ने एक महीने पहले ही बड़ी बेटी की शादी की थी। अब ऐसे में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। आगे देखिए तस्वीरें- 
विज्ञापन

2 of 5
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में बरुकी थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में शुक्रवार सुबह करंट लगने से दंपती की मौत हो गई। दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर निवासी अरुण (50 वर्ष) और उनकी पत्नी बबीता (48 वर्ष) शुक्रवार सुबह पशुओं को चारा डालने के लिए उठे। बबीता टोकरे में चारा लेकर आ रही थी, तभी अचानक कुट्टी मशीन के तार से उसका शरीर छू गया और करंट लगने से वह गिर पड़ी। बबीता को गिरा देखकर अरुण ने जैसे ही उसे उठाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

4 of 5
विलाप करते परिजन और दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो-कर बुरा हाल है। अरुण ने अपनी बड़ी बेटी चारु का एक माह पूर्व ही विवाह किया था। अरुण और बबीता अपने पीछे एक पुत्री मितुल और पुत्र तुषार को छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे। हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष संजीव मलिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज बालियान, शिव कुमार कश्यप, शिवपाल सिंह, गोपाल सिंह सहित काफी लोग ग्राम गाजीपुर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें